फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Masaan: Vicky Kaushal Richa Chadda Shweta Tripathi movie completed 7 year actor thanks to fans

Masaan: 'मसान' को पूरे हुए सात साल, विक्की कौशल ने फैंस को कहा- 'दिल से शुक्रिया'

Sun, 24 Jul 2022 04:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 24 Jul 2022 04:31 PM IST
सार

अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में विक्की ने एक पोस्ट साझा की है। इसके जरिए उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Masaan: Vicky Kaushal Richa Chadda Shweta Tripathi movie completed 7 year actor thanks to fans
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में विक्की ने एक पोस्ट साझा की है। इसके जरिए उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल, विक्की कौशल की फिल्म 'मसान' को आज सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विक्की कौशल ने फिल्म से अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा है। 

विज्ञापन

साझा की छह तस्वीरें
विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से छह थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। यह तस्वीरें 'मसान' की हैं। पहली तस्वीर में विक्की कौशल हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह घाट के किनारे खड़े हैं। तीसरी और चौथी तस्वीर में उनके साथ श्वेता त्रिपाठी भी नजर आ रही हैं। बाकी दो तस्वीरें भी घाट के पास की हैं, जिनमें विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ विक्की कौशल ने कैप्शन लिखा है, 'सात साल हो गए! दिल से शुक्रिया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई
विक्की कौशल की इस पोस्ट पर सिने हस्तियों ने बधाई दी है। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं जोया अख्तर ने लिखा है, 'क्या गजब फिल्म है और आप काफी शानदार लगे। बधाई हो।' इशान खट्टर ने लिखा, 'हैप्पी मसान डे।' अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'बेस्ट।' सेलेब्स के अलावा विक्की के फैंस ने भी बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपका जन्म ही इस किरदार को अदा करने के लिए हुआ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सात साल पूरे होने पर चीयर्स।'

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म 'मसान' वर्ष 2015 में आज के दिन ही रिलीज हुई थी। विक्की कौशल के अलावा इसमें श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा ने भी अहम भूमिका अदा की थी। फिल्म में जातिगत भेदभाव को दर्शाया गया। विक्की जल्द ही जल्द ही 'मेरा नाम गोविंदा' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed