फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee To Play Mahatma Gandhi In Sudhir Mishra Upcoming Film Shoot To Begin In Kolkata Soon

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की फिल्म में यह एक्टर निभाएगा महात्मा गांधी का किरदार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mon, 16 Feb 2026 06:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 16 Feb 2026 06:26 PM IST
सार

Manoj Bajpayee: फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने अपनी आने वाली बायोपिक फिल्म में कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए क्लियर कर दिया है कि महात्मा गांधी का रोल कौन निभाने वाला है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee To Play Mahatma Gandhi In Sudhir Mishra Upcoming Film Shoot To Begin In Kolkata Soon
सुधीर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने आखिरकार कास्टिंग को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महात्मा गांधी के किरदार के बारे में खुलासा किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि अभी यही प्लान है, अगर सब सही रहा तो कोलकाता में शूटिंग शुरु करेंगे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया खुलासा
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ किया कि उनकी आने वाली बायोपिक में महात्मा गांधी का किरदार मनोज बाजपेयी निभाएंगे। कई हफ्तों से इस रोल को लेकर चर्चा चल रही थी, जो अब क्लियर हो गई है। सुधीर मिश्रा ने एक पोस्ट को री-शेयर किया जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है कि मनोज ही गांधी का रोल निभाएंगे। इसी पोस्ट को री-शेयर कर सुधीर ने लिखा, ‘लगभग यही प्लान है, उम्मीद है सब ठीक से हो जाएगा। कोलकाता में शूटिंग की उम्मीद है।' मनोज बाजपेयी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता हैं और अपने गहराई वाले किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका गांधी की भूमिका में नजर आना अपने आप में एक बड़ी चीज है।

विज्ञापन

क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन के कुछ अहम और निर्णायक फैसलों पर रहेगी। फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता को चुना गया है, क्योंकि इस शहर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व गांधीजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा रहा है। कुल मिलाकर, यह फिल्म गांधीजी के जीवन के खास पहलुओं को नए नजरिए से दिखाने की कोशिश कर सकती है।

कब शुरू होगी शूटिंग 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सभी शेड्यूल ठीक रहे, तो फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में कोलकाता में शुरू हो सकती है। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। अभी बाकी कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed