फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee debut as nia agent in digital platform

मनोज बाजपेयी नजर आएंगे एनआईए एजेंट के अहम किरदार में

Tue, 06 Aug 2019 10:52 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 06 Aug 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee debut as nia agent in digital platform
Manoj Bajpayee

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रियंका चोपड़ा, ऋचा चड्ढा और राजकुमार राव जैसे एक्टर्स के बाद मनोज बाजपेयी भी अब वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। मनोज बाजपेयी शॉर्ट फिल्मों के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू पहले ही कर चुके हैं लेकिन, किसी वेब सीरीज के लिए उन्होंने पहली बार हां की है। इस वेब सीरीज को मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके निर्देशित करेगी। ये दोनों इससे पहले भारत की पहली जॉम्बी फिल्म गो गोवा गॉन बना चुके हैं।

विज्ञापन


अमेजॉन के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के लिए बन रही वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ एनआईए के एक स्पेशल एजेंट की कहानी है। इस कहानी में एजेंट का किरदार वैसा नहीं होगा,जैसा अब तक हॉलीवुड और हिंदी फिल्मों में दिखाया जाता है। इस एजेंट को एकदम साधारण और तर्कपूर्ण तरीके से दिखाया जाएगा। एक अहम केस को सुलझाने में व्यस्त इस एजेंट की पारिवारिक कहानी भी वेब सीरीज का अहम हिस्सा होगी।
विज्ञापन


अपने इस ओटीटी डेब्यू को लेकर मनोज कहते हैं, 'यह मेरे लिए काफी अच्छा है क्योंकि इस सीरीज के जरिए अब मैं सिर्फ भारत और यूएस में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने चाहने वालों से रूबरू हो सकूंगा। एक कलाकार के लिए इससे अच्छा अवसर और क्या हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed