फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 latest update Chaahat Pandey mom slams avinash mishra and eisha singh

Bigg Boss 18: अविनाश और ईशा पर बरसीं चाहत की मां, बिग बॉस के बारे में कह दी ये बात

Fri, 03 Jan 2025 02:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 02:44 AM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के घर में प्रतिभागियों के घरवालों ने शिरकत की। इस दौरान सभी प्रतिभागी काफी भावुक नजर आए। हालांकि, चाहत पांडे की मां आते ही ईशा सिंह और अविनाश पर बरस पड़ीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 latest update Chaahat Pandey mom slams avinash mishra and eisha singh
चाहत पांडे और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ के फिनाले में सिर्फ दो सप्ताह बचे हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ के घर में कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान घरवाले काफी इमोशनल नजर आए। सभी कंटेस्टेंट के घरवालों ने उन्हें सलाह दी, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां चाहत पांडे की मां ने बटोरीं।
विज्ञापन


घरवालों पर बरसीं चाहत की मां
प्रतिभागी चाहते पांडे की मां घर में आते ही अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर बरस पड़ी। उन्होंने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई। 2 जनवरी के एपिसोड में उन्होंने ईशा सिंह के बारे में भी टिप्पणी की। चाहत पांडे, उनकी मां और कशिश कपूर गार्डन एरिया में एक साथ बैठी थीं, जब कशिश ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान लाइमलाइट में ज्यादा रहते है। इस पर चाहत पांडे ने शेयर किया, "ईशा और अविनाश कपल टाइप हैं ना, तो उनको वैसे भी अटेंशन मिल जाता है यार। हसबैंड वाइफ जैसा हो गया ना उनका।" 
विज्ञापन

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी में पहनी 30 साल पुरानी साड़ी, साझा की भावुक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशा को लेकर क्या कहा चाहत की मां
चाहत पांडे की मां ने इस बारे में अपनी राय भी दी कि बाहरी दुनिया ईशा सिंह की रणनीति को कैसे देखती है। उन्होंने कहा, "ईशा का पब्लिक सपोर्ट कुछ नहीं है, अगर बिग बॉस सपोर्ट न करे तो एक हफ्ता न टीके वो।" कशिश कपूर ने सिर हिलाते हुए कहा, "पर वही न बिग बॉस सपोर्ट है।"
Akshay Kumar: जयपुर में लेपर्ड सफारी का आनंद लेते नजर आए खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

चाहते और ईशा की मां में भी हुई बहस
इस एपिसोड में चाहत और ईशा की मांओं के बीच भी बहस हुई, क्योंकि चाहत की मां ने कहा कि नेटिजन्स ने सिंह को शालीन भनोट से जोड़ा है। ईशा की मां ने जवाब दिया कि चूंकि वह भी एक बेटी की मां है, इसलिए उसे दूसरों की बेटियों के बारे में कोई भद्दी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे उसे कभी भी नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed