फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man arrested by police who used to supply girls by promising them to get a role in Shahrukh Khan film

बॉलीवुड: लड़कियों की ट्रैफिकिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, शाहरुख की फिल्मों में काम दिलाने का देता था झांसा

Fri, 23 Jul 2021 04:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Jul 2021 04:52 PM IST
सार

  • इवेंट मैनेजर बताकर लड़कियां सप्लाई करने वाला शख्स गिरफ्तार
  • शाहरुख की फिल्मों में काम देने का झांसा देकर फंसाता था लड़कियां
  • पश्चिम बंगाल से मुंबई लाई गई लड़की को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
Man arrested by police who used to supply girls by promising them to get a role in Shahrukh Khan film
शाहरुख खान, लड़कियां सप्लाई करने वाला शख्स गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के पीछे लोग दीवाने हैं और बहुत से लोग इस जगह बड़ा नाम बनने आते हैं। हालांकि इस इंडस्ट्री में बड़ा बनने का सपना लेकर आने वाले कई लोग गलत कामो को अंजाम देने वाले लोगों के चंगुल में फंस जाते हैं। हाल ही मे ऐसी ही एक शख्स को दादर से गिरफ्तार किया गया है जो इंडस्ट्री के नाम पर लड़कियां सप्लाई करता था। खबरों के मुताबिक ये शख्स लड़कियों को झांसा देकर उनकी ट्रैफिकिंग करता था। ये शख्स खुद को इवेंट मैनेजर बताता था और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया करता था। इसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली और 17 साल की एक लड़की को बचाया जिसे पश्चिम बंगाल से मुंबई लाया गया था।

विज्ञापन


शख्स को दादर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दादर स्टेशन पर जीआरपी के एसआई दयानेश्वर कटकर ने बताया कि जीआरपी ने 17 साल की एक लड़की को रेस्क्यू किया जिसे झांसा देकर पश्चिम बंगाल के पलाशीपारा से मुंबई लाया गया था। उस लड़की को कहा गया था कि उसे शाहरुख की फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर खुद को इवेंट मैनेजर बताकर लड़की को बहलाने फुसलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े स्टार की फिल्म में काम दिलाने का वादा कर लोगों के साथ धोखाधड़ी या ट्रैफिकिंग हुई हो। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के नाम का झांसा देकर बहुत से लोगों ने ऐसे ही गलत काम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed