{"_id":"aa5dab6272fad091baf76c96cee94546","slug":"mallika-sherawat-to-play-amir-s-wife-in-next-movie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर की बीवी बनने को बेताब मल्लिका!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर की बीवी बनने को बेताब मल्लिका!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Apr 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर परफेक्शनिस्ट का दीवाना कौन नहीं है। चाहे उनकी एक्टिंग की बात हो या उनके विचारों की,हर कोई उनसे काफी प्रभावित रहता है। नए मामले में मल्लिका शहरावत ने तो आमिर की बीवी बनने की ख्वाहिश जाहिर की है। दरअसल, मल्लिका ने आमिर की अगली फिल्म 'दंगल' में उनकी पत्नी का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया है और अब मल्लिका ने ट्वीट कर के कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
आमिर इस फिल्म में प्रसिद्ध पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं और मल्लिका श्रीमती फोगट बनने की इच्छा जता चुकी हैं जिसके लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिए हैं। इस फिल्म के लिए आमिर भी हरयाणवी बोलना सीख रहे हैं तो ऐसे में इस हरियाणवी बाला के लिए यह रोल पाना आसान हो सकता है।
विज्ञापन
आखिरी बार फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखी गईं मल्लिका ऑडिशन के लिए पूरे पत्नी वाले अवतार में ही पहुंची। अब मल्लिका 'दंगल' में आमिर की पत्नी बन पाती हैं या नहीं यह तो डायरेक्टर के हाथ में है। लेकिन हमारी तरफ से ऑल द बेस्ट मल्लिका!
विज्ञापन