{"_id":"5f5f4dc48ebc3e57c33392a8","slug":"malayalam-actor-prabeesh-chakkalakkal-collapses-during-shoot-and-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान मलयालम अभिनेता प्रबीश का निधन, सेट पर हो गए थे बेहोश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के दौरान मलयालम अभिनेता प्रबीश का निधन, सेट पर हो गए थे बेहोश
Mon, 14 Sep 2020 04:41 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रबीश चक्कलक्कल
- फोटो : facebook/prabeesh.chakkalakkal1
मलयालम अभिनेता प्रबीश चक्कलक्कल (Prabeesh Chakkalakkal) फिल्म शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े और उनका निधन हो गया, वो 44 साल के थे। प्रबीश केरल के कोच्चि में एक यूट्यूब चैनल के लिए शूटिंग कर रहे थे तभी वो अचानक बेहोश हो गए।
विज्ञापन
प्रबीश के सहयोगियों ने बताया कि उन्होंने सेट पर काम खत्म किया और ग्रुप फोटो खींचने लगे, तभी जमीन पर गिर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रबीश जब सेट पर गिर गए तो एक वीडियोग्राफर से पानी मांगा। उन्हें तुरंत पानी दिया गया। इसी बीच उनके जेब में कार की चाबी मिली जिससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने प्रबीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रबीश ने कई टेलीफिल्म्स किए हैं। डबिंग आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने कई मशहूर मलयालम फिल्मों में काम किया है। प्रबीश अपने पीछे पिता, पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन