पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचा बॉलीवुड; भावुक हुए गोविंदा, वरुण ने छुए पैर, पिता डेविड भी साथ नजर आए
Celebs Tribute To Pahlaj Nihalani: पहलाज निहलानी का आज मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर और श्मशान घाट पहुंचे।
विस्तार
सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब खान यानी सैफ अली खान भी पहलाज निहलानी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान सैफ काफी शांत और उदास नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
वरुण धवन
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज की तैयारी में लगे अभिनेता वरुण धवन भी पहलनाज निहलानी के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वरुण काफी उदास नजर आए।
गोविंदा
गोविंदा भी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पहलाज निहलानी ही थे, जिन्होंने गोविंदा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था और उन्हें सुपरस्टार का तमगा दिलाया। इस दौरान गोविंदा भावुक नजर आए।
शत्रुघ्न सिन्हा
पहलाज निहलानी के साथ 'हथकड़ी' जैसी फिल्म करने वाले वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती थी।
नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
बोनी कपूर
फिल्ममेकर बोनी कपूर भी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बोनी ने परिवार को सांत्वना भी दी।
फरहान अख्तर
फिल्ममेकर और अभिनेता फरहान अख्तर पहलाज निहलानी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। निहलानी के यहां पहुंचकर उन्होंने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
मलाइका अरोड़ा
पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने मलाइका अरोड़ा भी पहुंची हैं। वह निहलानी के घर के बाहर खड़ी नजर आईं। इस बीच उन्होंने सफेद ड्रेस पहनी हुई थी।
अमृता अरोड़ा
अपने बेटे के साथ अमृता अरोड़ा भी पहलाज निहलानी के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। अभिनेत्री हल्के पीले रंग के कपड़े में नजर आईं। उनके बेटे ने ब्लैक हूडी पहनी हुई थी।
डेविड धवन
निर्देशक डेविड धवन भी पहलाज निहलानी के निधन पर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली है।
वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। वहां पर मौजूद गोविंदा को देखते ही वरुण ने तुंरत उनके पैर छुए। गोविंद ने तुरंत ही वरुण को गले लगा लिया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
10 जनवरी, 1950 को जन्मे निहलानी ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म 'हथकड़ी' से एक प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। एक्टर गोविंदा को 1986 की फिल्म 'इल्जाम' से पहला बड़ा ब्रेक देने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। उन्होंने 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से एक्टर चंकी पांडे को भी इंडस्ट्री में उतारा था।
जनवरी 2015 में, निहलानी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटे हैं।