फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora cryptic post after arjun kapoor confirm his single status details Inside

Malaika Arora: "यह समय लोगों को नहीं कहना शुरू करने का है...", मलाइका ने पोस्ट से किस पर साधा निशाना?

Sun, 03 Nov 2024 11:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Nov 2024 11:51 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। अर्जुन कपूर की ओर से खुद को सिंगल बताए जाने के बाद अभिनेत्री की यह पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन
Malaika Arora cryptic post after arjun kapoor confirm his single status details Inside
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial

विस्तार

मलाइका अरोड़ा ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस पोस्ट में उन्होंने 'ना कहने' को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका अब अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। 

विज्ञापन

Lucky Baskhar: क्या लकी भास्कर के लिए पहली पसंद थे नानी? जानें क्या इसके पीछे की सच्चाई

विज्ञापन

अर्जुन ने खुद को कहा सिंगल

हाल ही में अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर सबको हैरान कर दिया था। लोग कयास लगा रहे हैं कि अभिनेता के एलान के बाद मलाइका की यह पोस्ट को अर्जुन कपूर के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका ने किसके लिए लिखी ऐसी बात?

मलाइका ने बिना किसी का नाम लिए इस इंस्टाग्राम स्टोरी को लोगों के साथ साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने उन चीजों को न कहने के महत्व पर जोर दिया है जो ऊर्जा को खत्म करती हैं। पोस्ट में लिखा है, "नो"वेंबर...यह समय ऐसे लोगों, स्थानों और स्थितियों को अस्वीकार करने के लिए शुरू करने का है  जो ऊर्जा को खत्म करते हैं।"



अर्जुन कपूर कर चुके हैं ब्रेकअप की पुष्टि

बता दें कि 'सिंघम अगेन' के प्रचार कार्यक्रम में अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा था कि अभी वह सिंगल हैं। इस एलान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, खासकर तब जब अरोड़ा ने सार्वजनिक रूप से ब्रेकअप के बारे में कुछ भी नहीं कहा। इस साल की शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। 


सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने भी किया है काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर ने हाल ही में रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में एक खलनायक की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 1 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने खो गए हम कहां में विशिष्ट भूमिका में नजर आई थीं।
Singham Again Collection Day 3: सप्ताहांत में स्त्री 2 से काफी पीछे छूटी सिंघम अगेन, जानें तीन दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed