फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Makers of Zero respond to the complaint filed against Shah Rukh Khan film

शाहरुख खान की 'जीरो' पर लगा था धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप, सफाई में ये बोले मेकर्स

Wed, 07 Nov 2018 08:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Makers of Zero respond to the complaint filed against Shah Rukh Khan film
Zero Poster - फोटो : Twitter
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' पिछले दो दिन से विवादों से घिरी हुई है। पिछले दिनों दिल्ली अकाली दल के विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने शाहरुख खान और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी विधायक ने फिल्म जीरो पर सिखों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अब इस मामले में जीरो फिल्म के मेकर्स का जवाब सामने आया है। मेकर्स का कहना है कि हमारा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है। जीरो के निर्माताओं ने एक बयान जारी कर बताया है कि फिल्म में किसी भी दृश्य/ छवि में कृपाण को नहीं दर्शाया गया है। बता दें कि फिल्म जीरो को आनंद एल राय और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन

 
बता दें अकाली दल के अलावा मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने भी फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा ने मुंबई पुलिस में शाहरुख खान की फिल्म जीरो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म जीरो में शाहरुख खान को कृपाण लिए दिखाया गया है। सापरा का कहना है कि इससे सिख समाज की भावनाएं आहत होती हैं। इसे हटाया जाना चाहिए।

विवाद की वजह
बता दें सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म के पोस्टर में शाहरुख नंगे बदन पर नोटों की माला पहने और कृपाण पहने दिखाई दे रहे हैं, जो सिखों के पवित्र पांच ककारों में से एक है। इसे मजाकिया ढंग में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed