सोशल मीडिया: मकरंद देशपांडे ने शाहरुख के साथ शेयर की 'सर्कस' की तस्वीर, लिखी यह बात
बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक मकरंद देशपांडे ने गुरुवार को शाहरुख खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए इस वक्त मुसीबत में फंसे शाहरुख खान के साथ अपना समर्थन दिखाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक मकरंद देशपांडे ने गुरुवार को शाहरुख खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए इस वक्त मुसीबत में फंसे शाहरुख खान के साथ अपना समर्थन दिखाया है। यह उस जमाने की फोटो है, जब शाहरुख खान और मकरंद देशपांडे ने एक साथ काम किया था।
टीवी शो सर्कस के शूट के टाइम की है फोटो
अभिनेता मकरंद देशपांडे ने शाहरुख खान के साथ जो पुरानी तस्वीर साझा की है, वह टीवी शो सर्कस के टाइम की है। सर्कस धारावाहिक में शाहरुख और मकरंद देशपांडे ने साथ में काम किया था। इस तस्वीर को साझा करते हुए मकरंद देशपांडे ने लिखा, आशुतोष गोवारिकर, सतीश कौल, शाहरुख खान और मैं सर्कस की शूटिंग के मजेदार समय का आनंद ले रहे हैं। सर्कस के साथ यात्रा करते हुए..। उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे याद नहीं है कि यह फोटो किसने क्लिक की है! इसके लिए मुझे खेद है। मेरी भाभी ने कुछ प्यारी तस्वीरें सुरक्षित रखी हैं। दुर्भाग्य से वह अब नहीं रहीं। एक साल पहले ही उनका निधन हुआ है। यह तस्वीर मुझे उनकी बेटी यशदा ने भेजी है।
गौरतलब है कि सर्कस टीवी शो को विक्की अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने निर्देशित किया था। इसमें शाहरुख खान ने भी काम किया था। यह शाहरुख का दूसरा टीवी शो था। इससे पहले उन्होंने फौजी में काम किया था। सर्कस में पवन मल्होत्रा और आशुतोष गोवारिकर ने भी अभिनय किया था। सभी जानते हैं कि इस वक्त इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख अपने बेटे आर्यन को लेकर परेशान हैं। आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल में बंद है और कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
View this post on Instagram