फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maja Ma trailer: Madhuri Dixit Ritwik Bhowmik Gajraj Rao Amazon Prime Video Original Film

Maja Ma trailer: कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस से भरपूर है माधुरी दीक्षित की 'माजा मा', प्राइम ने जारी किया ट्रेलर

Thu, 22 Sep 2022 02:54 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 22 Sep 2022 02:54 PM IST
सार

यह फिल्म लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा; आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित है। इसे 6 अक्तूबर को भारत सहित 240 देशों में रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Maja Ma trailer: Madhuri Dixit Ritwik Bhowmik Gajraj Rao Amazon Prime Video Original Film
माजा मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'माजा मा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। माधुरी दीक्षित, गजराज राव और ऋत्विक भौमिक अभिनीत यह फिल्म 6 अक्तूबर से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में मां के किरदार निभा रही माधुरी दीक्षित को निडर अवतार में दिखाया गया है। 

विज्ञापन

फिल्म की कहानी एक खुशमिजाज महिला पल्लवी के ईद-गिर्द घूमती। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पल्लवी द्वारा प्यार से संजोई गई जिंदगी बिखरने लगती है। उसकी वजह से उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है। लेकिन, पल्लवी का किरदार निभा रही माधुरी, अपनी समझ और विश्वास से चीजों को सही करने में जुट जाती है। ट्रेलर देखने के बाद मन में यह सवाल उठने लगते हैं कि पल्लवी और उसका परिवार इस उथल-पुथल से कैसे निपटेगा? क्या इससे परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते टूट जाएंगे? हालांकि इन सभी प्रश्नों का जवाब 6 अक्तूबर को ही मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यह फिल्म लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा; आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित है। भारत सहित 240 देशों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार शामिल हैं, जो इस हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाले ड्रामा में जान फूंक देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed