{"_id":"65b09c45980a21abc5085115","slug":"main-atal-hoon-actor-pankaj-tripathi-shared-what-he-would-do-if-he-were-to-become-prime-minister-for-a-day-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Main Atal Hoon: अगर एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे पंकज त्रिपाठी? अभिनेता ने बताई अपनी योजना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Main Atal Hoon: अगर एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे पंकज त्रिपाठी? अभिनेता ने बताई अपनी योजना
Wed, 24 Jan 2024 10:46 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:46 AM IST
सार
पंकज त्रिपाठी ने भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर भी अपने विचार साझा किए। अभिनेता ने नेपोटिज्म के होने की बात स्वीकार की और माना कि अलग-अलग क्षेत्र में यह मौजूद है।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में लगी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता ने लीड भूमिका अदा की है। एक बार फिर इस फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। हाल ही में पकंज त्रिपाठी से एक मीडिया बातचीत के दौरान सवाल पूछा गया कि अगर वे एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या करेंगे? इसका उन्होंने खूब दिलचस्प जवाब दिया।
विज्ञापन
पीएम बनने पर क्या करेंगे?
इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि इस किस्म की भूमिका में सब धीरे-धीरे दिनभर में सामने आएगा। अभिनेता ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने इस भूमिका को निभाते हुए जटिलताओं को गहराई से समझा। उन्होंने कहा कि शुरुआत कहां से करनी है, निर्णय लेना, जिम्मेदारियों को समझना और स्थिति की मांग के अनुसार आत्मविश्वास को अपनाना ये सब इस प्रक्रिया में शामिल रहा।
विज्ञापन
Balasaheb Thackeray: बाबा साहेब की जयंती मनाने इकट्ठा हुए सितारे, गोविंदा-जितेंद्र ने बताया महान व्यक्ति
विज्ञापन
स्वीकार की नेपोटिज्म की बात
पंकज त्रिपाठी ने इसके अलावा हमेशा चर्चा में रहने वाले भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर भी अपने विचार साझा किए। अभिनेता ने नेपोटिज्म के होने की बात स्वीकार की और माना कि अलग-अलग क्षेत्र में यह मौजूद है। हालांकि, साथ ही ये भी कहा कि मूल्यांकन के लिए आखिरी पैमाना प्रतिभा ही है। उन्होंने यह स्पष्ट किया की प्रतिभा और योग्यता को पृष्ठभूमि से ऊपर उठना चाहिए।
The Roshans: राकेश रोशन की डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बने शाहरुख खान, निर्देशन शशि रंजन ने जताया आभार
अच्छी कमाई कर रही फिल्म
बात करें 'मैं अटल हू' की तो फिल्म खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपय का कारोबार किया। आंकड़ों के मुताबिक पांच दिनों में इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 7.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार 'हनुमान' का जलवा, 'गुंटूर कारम' समेत अन्य फिल्मों का कैसा है हाल?