फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mahesh babu shirtless flaunted six pack abs in swimming pool photos get viral on social media fans commented

Mahesh Babu: स्विमिंग पूल में सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिखे महेश बाबू, एक्टर को शर्टलेस देख दीवाने हुए फैस

Sat, 20 Aug 2022 07:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Aug 2022 07:11 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की शर्टलेस फोटोज इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इन फोटोज में अभिनेता शर्टलेस अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
mahesh babu shirtless flaunted six pack abs in swimming pool photos get viral on social media fans commented
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विज्ञापन

महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देते हैं। वह अपनी फिल्मों से साउथ इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेता के गुड लुक्स की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। महेश बाबू सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लेकिन इस बार अभिनेता की शर्टलेस तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में अभिनेता का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। 

दरअसल, महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अभिनेता की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में महेश बाबू अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेता स्विमिंग पूल में शर्टलेस खड़े हैं। पहली फोटो में वह अपना चश्मा ठीक कर रहे हैं और दूसरी तस्वीर में अभिनेता स्विमिंग करने के लिए अपने हाथ आगे फैला रहे हैं। दोनों तस्वीरों में अभिनेता चिल करते दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar)

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तस्वीरों के साथ नम्रता शिरोडकर ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ शनिवार की सुबह ऐसी होती है। #toocoolforthepool।’ अभिनेता की यह शर्टलेस तस्वीरें फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है। इन फोटोज पर अब हर कोई खुलकर प्यार लुटा रहा है। महेश बाबू की इन फोटोज को महज कुछ ही घंटों में एक लाख 91 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, फैंस के लगातार कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘महेश बाबू सिक्स पैक लोडिंग।‘ एक यूजर ने कहा, ‘पहली बार मैंने उन्हें बिना शर्ट के देखा है।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘फ्रीकिंग बाबू।‘ एक और ने कहा, ‘पहली बार शर्टलेस देख रही हूं। नजर ना लगे, फिटनेस का बाप’
 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही निर्देशक त्रिवेक्रम की फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं, जिसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। यह फिल्म अप्रैल 2023 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा उनके पास एसएस राजामौली की एक फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed