{"_id":"61d5a6aa63b98169d13c21f8","slug":"maheep-kapoor-shares-pictures-from-boney-kapoor-s-favourite-restaurant-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maheep Kapoor: महीप कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें, बोनी कपूर ने लिखी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maheep Kapoor: महीप कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें, बोनी कपूर ने लिखी यह बात
Wed, 05 Jan 2022 07:39 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:39 PM IST
सार
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं। बुधवार को महीप कपूर ने अपनी और अपने बेटे जहान कपूर की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों पर संजय कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर ने भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
महीप कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं। बुधवार को महीप कपूर ने अपनी और अपने बेटे जहान कपूर की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों पर संजय कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर ने भी टिप्पणी की। बोनी कपूर ने इन तस्वीरों के नीचे लिखा, हमारे पसंदीदा रेस्तरां में से एक.. शानदार सूर्यास्त दृश्य और अच्छा भोजन। उनकी इस कमेंट पर महीप कपूर ने जवाब दिया, बोनी कपूर एक दिन हम सभी को एक साथ जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
संजय कपूर और महीप कपूर की दोस्त नीलम कोठारी और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी ने भी इन तस्वीरों पर टिप्पणी की हैं। इन लोगों ने महीप कपूर की फोटोज के नीचे दिल वाली इमोजी बनाई है। इसके अलावा, महीम कपूर के फैंस इन तस्वीरों पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। एक फैन ने महीप कपूर के लिए लिखा, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं! लाल वास्तव में तुम्हारा रंग है! एक अन्य फैन ने पूछा, 'शनाया कपूर कहां हैं?' गौरतलब है कि 2020 में महीप कपूर और उनकी दोस्त सीमा खान, भावना पांडे और नीलम कोठारी नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आए थे। शो में महीप ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताई थीं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इन तस्वीरों को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रेड ड्रेस में महीप कपूर की खूबसूरत की तारीफ कर रहे हैं और दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं। गौरतलब है कि महीप कपूर ने 1997 में संजय कपूर से शादी की थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म उद्योग में संजय के संघर्षों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि हर कोई शाहरुख खान नहीं हो सकता, यह संभव नहीं है।