{"_id":"58c3dcd44f1c1b1574dc5850","slug":"madira-bedi-will-adopt-a-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 साल की उम्र में फिर से मां बनने जा रही हैं मंदिरा बेदी, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
45 साल की उम्र में फिर से मां बनने जा रही हैं मंदिरा बेदी, खुद किया खुलासा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sat, 11 Mar 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
मंदिरा बेदी
टीवी और फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली मंदिरा बेदी इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, मंदिरा बेदी 44 साल की उम्र फिर से मां बनने वाली हैं। जी हां, मंदिरा का कहना है कि उनके बेटे वीर को एक बहन की जरूरत है।
विज्ञापन
इसके चलते मंदिरा और उनके पति राज कौशल एक बच्ची अडॉप्ट करते जा रहे हैं। मंदिरा के पति राज कौशल ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए इस प्लान के बारे में बताया। खबर के मुताबिक, मंदिरा और राज दो से चार साल की बच्ची को गोद लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार मिड डे से बात करते हुए मंदिरा ने बताया, 'हमने अडॉप्ट करने की प्रोसेस कुछ साल पहले शुरू कर दी थी। हम अपने बेटे के लिए एक बहन चाहते थे लेकिन इस प्रोसेस में काफी टाइम लगता है। ऐसे में राज ने इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट करने का फैसला किया। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि मंदिरा और राज ने अपनी बच्ची का नाम भी फाइनल कर लिया है। जब दोनों का बेटा वीर पैदा हुआ था तभी दोनों ने फैसला कर लिया था अगर बेटी होती तो उसका नाम तारा रखते। राज ने बताया, इस काम में पेपरवर्क ने सबसे ज्यादा परेशानी की है। वीर 2011 में पैदा हुआ था। इसके बाद साल 2013 से हमने अडॉप्ट करने की प्रोसेस शुरू कर दी थी। हमने मुंबई और जलंधर के अनाथालय में पेपर वर्क शुरू किया था लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं है।