Corona Cases in India: दोनों वैक्सीन ले चुके मधुर भंडारकर भी हुए कोरोना संक्रमित, कहा- ‘हल्के लक्षण हैं’
निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के मामले (Corona Cases in India) लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,41,986 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 40925 कोरोना मरीज मिले, इनमें से करीब 50 फीसदी अकेले मुंबई में हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्या तीसरी लहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जाएगा।
इस बीच निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाई हैं।
क्या लिखा मधुर भंडारकर ने
‘मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों वैक्सीन लिए हैं लेकिन हल्के लक्षण लग रहे हैं। खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं कृपया अपना भी टेस्ट करा लें। सुरक्षित रहें और कोविड 19 के नियमों का पालन करें।
I have tested positive for Covid. Been Fully vaccinated but experiencing Mild symptoms. Have isolated myself. Those who came in contact with me in kindly get yourself tested. Please be safe & follow covid-19 protocols 🙏
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) January 8, 2022
मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। बीते रोज टीवी सीरियल पंड्या स्टोर के चार कलाकार कोरोना से संक्रमित हो गए। संगीतकार विशाल ददलानी, कुब्रा सैत, प्रियदर्शन, महेश बाबू, लक्ष्मी मांचू, स्वरा भास्कर, मिथिला पालकर सहित कई ऐसे कलाकार हैं जो बीते एक हफ्ते में कोरोना की चपेट में आए हैं।
निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।