फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maalik Film Actor Rajkumar Rao Talk About His Career Journey

Rajkumar Rao: ‘ऐसी एक्शन फिल्म करनी थी जिसमें कहानी अहम हो’, राजकुमार के दिल को छू गई ‘मालिक’ की स्टोरी

Sat, 05 Jul 2025 05:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 05 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अमर उजाला से अपनी फिल्म ‘मालिक’ और करियर को लेकर बातचीत की। जानिए, अपनी करियर जर्नी पर क्या बोले राजकुमार राव। 

विज्ञापन
Maalik Film Actor Rajkumar Rao Talk About His Career Journey
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao

विस्तार

हाल ही में राजकुमार राव अपनी फिल्म ‘मालिक’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे। इस मौके पर अमर उजाला से लंबी बातचीत राजकुमार राव ने की है। फिल्म ‘मालिक’ में क्या खास बात लगी? इस फिल्म के किरदार के लिए क्या तैयारियां कीं? और अपने करियर में अब तक निभाए गए किरदारों पर क्या कहना है राजकुमार राव का? जानिए। 

विज्ञापन


एक्शन जॉनर में देरी से आने की वजह 
‘मालिक’ राजकुमार राव के करियर की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह पूरी तरह से एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। मगर इस जॉनर में आने के लिए इतनी देरी क्यों हुई? यह सवाल पूछने पर राजकुमार राव कहते हैं, ‘मुझे पहले भी एक्शन स्टोरी ऑफर हुईं, मगर उन कहानियों में कहानी मौजूद नहीं थी, बस एक्शन था। लेकिन मुझे ऐसी एक्शन फिल्म करनी थी, जिसमें कहानी अहम हो। जब पुल्कित ने मुझे ‘मालिक’ की कहानी सुनाई तो अच्छी लगी, इसमें कहानी है, एक्शन है और कमाल के डायलॉग भी हैं। इस फिल्म की कहानी मेरे दिल को छू गई।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: शाहरुख-सलमान में से किसके साथ काम करना चाहेंगे राजकुमार, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार बोले- करियर कभी प्लान नहीं किया था 
राजकुमार राव के करियर ग्राफ पर अगर नजर डालें तो वह अलग-अलग जॉनर में रंग जमा चुके हैं। उन्होंने ‘सिटी लाइट्स’ से लेकर ‘स्त्री’ फिल्म तक में अभिनय के अलग रंग दिखाए। क्या राजकुमार ने अपना करियर इसी तरह से प्लान किया था? इस सवाल पर वह कहते हैं, ‘मैं अपना करियर प्लान करके नहीं आया था। मगर यह सब अपने आप होता गया। पहले ‘ट्रैप’, ‘न्यूटन’, ‘शाहिद’, ‘एलएसडी’ जैसी फिल्में कीं, इसके बाद ‘बरेली की बर्फी’ और ‘स्त्री’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्में कीं। अब ‘मालिक’ में एक्शन कर रहा हूं। यह सभी अलग-अलग जॉनर की फिल्में थीं। मेरा मकसद बस एक्साइटिंग कहानियां का हिस्सा बनना है। ऐसी कहानियों की तलाश है, जो मुझे बतौर एक्टर चैलेंज करें, संतुष्टि दें।’ 


कब रिलीज होगी फिल्म ‘मालिक’
फिल्म ‘मालिक’ को पुल्कित ने निर्देशित किया है। इस डायरेक्टर के साथ पहले भी राजकुमार राव ‘बोस डेड/अलाइव’ कर चुके हैं। राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ 11 जुलाई को रिलीज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed