{"_id":"5f716b97c64fbf3bbc33d92d","slug":"lyrics-writer-abhilash-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रहे गीतकार अभिलाष का निधन, ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ सहित लिखे थे अन्य गाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जूझ रहे गीतकार अभिलाष का निधन, ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ सहित लिखे थे अन्य गाने
Mon, 28 Sep 2020 10:20 AM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
अभिलाष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज गीतकार अभिलाष का निधन हो गया। रविवार की रात को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिलाष कैंसर से जूझ रहे थे। उनके मुख्य गीतों में ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’, ‘संसार है एक नदिया’ और ‘आज की रात न जा’ सहित अन्य शामिल हैं। अभिलाष ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
अभिलाष को लिवर का कैंसर था। वो पिछले 10 महीने से बिस्तर पर थे। उनका एक ऑपरेशन भी हुआ था। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बीते दिनों अभिलाष की पत्नी ने आर्थिक मदद की गुजारिश की थी।
विज्ञापन
अभिलाष के करियर के लिए ‘अंकुश’ फिल्म का गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था। इस गाने को लिखने में उन्हें दो महीने का वक्त लगा था। इसके अलावा उन्हें अपना लिखा फिल्म ‘रफ्तार’ का गीत ‘संसार है एक नदिया’ भी बहुत पसंद था। अभिलाष का मानना था कि इस गाने को लिखने के बाद उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली थी। फिल्मों में गाने लिखने के अलावा अभिलाष रेडियो के लिए भी लिखते थे।
विज्ञापन
अभिलाष के निधन के बाद से सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर सितारों सहित उनके चाहने वालों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।