फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   love affairs in bollywood

ये हैं फिल्मी दुनिया की चर्चित प्रेम कहानियां

Wed, 08 May 2013 04:40 PM IST
वेद विलास उनियाल
वेद विलास उनियाल Updated Wed, 08 May 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
love affairs in bollywood

फिल्मी दुनिया जितना फिल्मों की वजह से चर्चाओं में रही है उतनी ही चर्चाएं उसे पर्दे के पीछे के अफसानों ने दी हैं। इन अफसानों में सबसे बड़े किस्से रोमांस और मोहब्बत की कहानियों के रहे हैं। सिनेमा का दौर कोई भी रहा हो प्रेम कहानियां हमेशा बनती रही हैं।

विज्ञापन


यह प्यार कभी छुप छुप कर हुआ तो कभी खुलेआम। कुछ सफल हुए तो कुछ बगावत की हद तक चले जाने पर भी सफल नहीं हुए। हर दशक में कोई न कोई ऐसी फिल्मी जोड़ी बनी जिसने फिल्म से ज्यादा अपनी तरफ दर्शकों का ध्यान खींचा। हम आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के किस्से सुना रहे हैं।
विज्ञापन


राज कपूर और नर्गिस  


'आवारा' बनने के दौरान राज कपूर और नर्गिस का प्रेम परवान चढ़ा। यह जोड़ी असल जिंदगी के साथ फिल्मों में भी एक-दूजे का साथी बनी। इनकी एक साथ कई फिल्में रिलीज हुईं। कहते हैं कि राज और नर्गिस का रोमांस इतना चर्चाओं में आया कि कपूर खानदान तक उसकी आंच पहुंची। राज की पत्नी कृष्णा एक बार बच्चों के साथ इसी वजह से मायके भी चली गयीं। पर राज का प्रेम चलता रहा। यहां तक कि आर के बैनर के लोगो में राज कपूर और नर्गिस का एक रोमांटिक सीन आज भी जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्त्त और वहीदा रहमान

गुरुदत्त ने वहीदा रहमान से प्रेम किया। गुरुदत्त ने ही उन्हें 'सीआईडी' में पहला ब्रेक दिया। इस फिल्म से ही गुरुदत्त वहीदा को प्यार करने लगे। पहली नजर में ही उन्हें वहीदा  "चौदहवीं का चांद" नजर आईँ। गीता दत्त उनकी पत्नी थी। इस प्रेम कहानी का असर उनके परिवार पर भी पड़ा। परिवार टूटने के बावजूद गुरुदत्त प्रेम में डूबते गए। बेहद संवेदनशील गुरुद्त्त के लिए अपने प्यार को पाना मुश्किल था। इन स्थितियों ने उन्हें अकेलेपन और गहरी उदासी की तरफ धकेल दिया। गुरुदत्त ने आत्महत्या की। कहा जाता है कि इस आत्महत्या के पीछे कहीं न कहीं उनके प्रेम का सफल न होना भी है।

दिलीप कुमार और मधुबाला

प्रेम अफसानों में दिलीप कुमार और मधुबाला की कहानी बड़े चाव से कही जाती है। दोनों ने एक-दूसरे से प्यार किया मगर मधुबाला के पिता को यह प्यार मंजूर नहीं था। मधुबाला पर निगाह रखी जाने लगी। बावजूद इसके प्रेम भी चलता रहा। आखिर एक दिन दिलीप कुमार ने मधुबाला से कहा कि शादी होगी मगर शादी के बाद उसे अपने पिता से संबंध तोड़ना होगा। मधुबाला ने यह स्वीकार नहीं किया। आखिर यह प्रेम कहानी भी खत्म हो गई। बाद में मधुबाला और दिलीप दोनों की ही जिंदगी में नए लोगों ने दस्तक दी।

सुरैया और देवआनंद


सुरैया और देवानंद ने खुलकर प्यार किया। पर यहां सुरैया की नानी आड़े आ गईं। उसे सुरैया का देवानंद से मिलना पसंद नहीं था। सुरैया को देवानंद में अपने बचपन के हीरो ग्रेगरी की छवि नजर आती थी। देवानंद ने बहुत कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। देवानंद ने सगाई की अंगूठी तक बनवा ली। पर सुरैया से उनकी शादी नहीं हो सकी। फिल्मों से अलग होने के बाद वह नितांत अकेले ही रहीं। सार्वजनिक जगहों पर जाना उसके छोड़ दिया था। यह प्रेम का दुखांत अंत था।

दिलीप कुमार और वैजयंती माला


दिलीप कुमार और वैजयंती माला के रोमांस के किस्से भी फिल्मी पत्रिकाओं में खूब छपे। 'गंगा जमुना' के बाद तो दिलीप कुमार उन्हें अपनी हर फिल्म में देखना चाहते थे। लेकिन वैजयंती माला को चाहने वाले कुछ और भी थे। कहते हैं कि 'संगम' के समय राजकपूर भी वैजयंती माला से प्रेम कर रहे थे। एक पार्टी में तो वह वैजयंती माला को लेकर राजेंद्र कुमार से भी भिड़ गए थे। हालांकि वैजयंती माला ने किसी हीरो से नहीं बल्कि एक डॉक्टर से शादी की।

अमिताभ और रेखा

अमिताभ और रेखा की जोड़ी पर्दे पर भी खूब जमी और प्रेम में भी। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इसका इजहार नहीं किया। लेकिन अंत में 'सिलसिला' फिल्म इस पूरी कहानी को बयां कर ही देती है। रेखा और अमिताभ ने कई हिट फिल्में दीं। इन दोनों के बीच प्यार के चर्चे हर जुबान पर थे। इन दोनों के बीच अफेयर की वजह से अमिताभ और जया का दांपत्य जीवन भी कुछ समय के लिए कलह से गुजरा।

धमेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद और हेमा मालिनी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों ने कई सफल फिल्में बनाई। उनकी जोड़ी को पर्दे पर बहुत सराहा गया। धमेंद्र ने आखिर हेमा से अपने मोहब्बत का इजहार किया। यह सब उनके लिए आसान नहीं था। हेमा का दक्षिण भारतीय परिवार अपने दामाद के रूप में पंजाबी धर्मेंद्र को पसंद नहीं कर रहा था। आखिरकार शादी हुई और शादीशुदा धर्मेंद्र को मुसलमान बनकर दूसरी शादी करनी पड़ी।

राजेश खन्ना और डिंपल

डिंपल की 'बॉबी' आई तो धूम मच गई। साथ ही इस बात के चर्चे भी कि कपूर खानदान का बेटा उससे प्यार करने लगा है। ऋषि और डिंपल की चर्चा अभी फिजां में थी कि सुपर स्टार राजेश खन्ना ने एक चांदनी रात में समंदर के किनारे घूमते हुए डिंपल के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। राजेश खन्ना उस समय अपने कॅरियर की बुलंदी थे। यह शादी हुई और कुछ दिन तक दोनों साथ में रहे। बाद में यह दोनों ही अलग-अलग रहने लगे। हालांकि इनके बीच कभी तलाक नहीं हुआ।


ऐश्वर्या- सलमान और शाहिद-करीना
 
ऐश्वर्य राय और सलमान खान के प्यार के किस्से भी खूब उड़े। सलमान और नीली आंखों वाली खूबसूरत ऐश्वर्या को फिल्म जगत में बेस्ट जोड़ी के तौर पर देखा गया। बाद में यह जोड़ी बिखर गयी। शाहिद और करीना कपूर की प्रेम कहानी हाल के सालों में सबसे चर्चित प्रेम कहानी रही है। बॉलीवुड गलियरों में प्रेम की चर्चाएं तो जब तब हुआ ही करती हैं पर इस अफेयर पर लोगों ने दिलचस्पी इसलिए ली क्योंकि यह जोड़ी दोनों को ही शूट करती थी। बाद में करीना की जिंदगी में सैफ आ गए और यह जोड़ी भी टूट गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed