फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Liger Star Vijay Devarakonda met Bhojpuri Actress Akshara Singh, Video goes Viral on social media

Video: अक्षरा सिंह से मिले ‘लाइगर’ स्टार विजय देवरकोंडा, भोजपुरी अंदाज में बात करते देख फैंस हुए दीवाने

Thu, 11 Aug 2022 02:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 11 Aug 2022 02:52 PM IST
सार

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से मिले और उनके साथ बातचीत की।  

विज्ञापन
Liger Star Vijay Devarakonda met Bhojpuri Actress Akshara Singh, Video goes Viral on social media
अक्षरा सिंह, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में विजय देवरकोंडा फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में वह पटना प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, तो अब वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी में बात करते नजर आए। अक्षरा ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

मजेदार अंदाज में बात करते आए नजर
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय देवरकोंडा से मुलाकात का वीडियो साझा किया है। वीडियो में अक्षरा और विजय बड़े ही मजेदार अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अक्षरा ने विजय के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'हमारा पटना में मिलना रह गया था पर अब आखिरकार मुलाकात हुई।' इसके बाद अब अक्षरा ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'नशा बिहार का छाया इस कदर...वैसे बिहार, यूपी का बच्चा बच्चा राउडी है आपकी तरह।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी में कहा आई लव यू
वीडियो की शुरुआत में अक्षरा सिंह पूछती हैं, 'विजय कैसे हैं आप?' इस पर विजय कहते हैं, 'बहुत अच्छा हूं।' अक्षरा कहती हैं कि हाल ही में पटना में घटना करके आए हो, मतलब एकदम बवाल, गर्दा उड़ा कर आए हो अपने राउडी अंदाज में, तो आप बिहार और यूपी के अपने फैंस को क्या कहना चाहते हैं। इस पर विजय अक्षरा से भोजपुरी में उन्हें आई लव यू सिखाने के लिए कहते हैं और फिर कहते हैं, 'हम तोहरा से बहुत प्यार करीला।' विजय का भोजपुरी अंदाज में बात करना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

इस दिन आएगी फिल्म
बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं, तो अनन्या पांडे साउथ में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक अब फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed