फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Late Wajid Khan's Wife Kamalrukh Moves Court Seeking Permanent Injunction Against Sajid Khan And His Mother

वाजिद खान: कमालरुख ने देवर और सास से मांगी पति की संपत्ति, कोर्ट ने प्रॉपर्टी का ब्योरा देने को कहा

Thu, 03 Jun 2021 10:17 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jun 2021 10:17 AM IST
सार

  • वाजिद खान की पत्नी कमालरुख ने देवर साजिद और सास से मांगी संपत्ति।
  • कोर्ट ने वाजिद के परिवार से मांगा प्रॉपर्टी का ब्योरा।
  • 16 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति में आठ करोड़ की पेंटिंग्स के मालिक थे वाजिद खान।

विज्ञापन
Late Wajid Khan's Wife Kamalrukh Moves Court Seeking Permanent Injunction Against Sajid Khan And His Mother
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : Instagram

विस्तार

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान के निधन को एक साल पूरा हो चुका है। वाजिद के निधन के बाद से लगातार उनकी पत्नी कमालरुख खान वाजिद और उनके परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं। तो वहीं अब कमालरुख बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। इससे पहले अप्रैल 2021 में कमालरुख ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने देवर साजिद खान और सास के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, अब एक बार फिर वह न्यायालय पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


कमालरुख ने बॉम्बे हाई कोर्ट से मांग की है कि उन्हें परिवार की संपत्ति से अलग किया जाए साथ ही उनकी संपत्ति सुरक्षित रखने के स्थाई आदेश दिए जाएं। बता दें, कमालरुख पिछले छह साल से परिवार से अलग रह रही हैं और पहले भी अपने ससुरालवालों के खिलाफ कई आरोप लगा चुकी हैं।

विज्ञापन

वाजिद मशहूर पेंटर्स की पेंटिंग्स के थे मालिक
कमालरुख की शिकायत पर कोर्ट ने आदेश पारित करते हुए साजिद खान और उनकी मां से प्रॉपर्टी का ब्योरा मुहैया कराने को कहा है। 16 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति में वाजिद द्वारा खरीदी गई कई मशहूर पेंटर्स की पेंटिंग्स भी शामिल हैं, जिसकी कीमत उनकी पत्नी ने कोर्ट को आठ करोड़ रुपये बताई है। इसमें फेमस पेंटर एमएफ हुसैन की कई पेंटिंग्स और स्केच हैं तो तैय्यब मेहता, वीएस गायतोंडे, एसएच रजा की एक-एक और जे स्वामीनाथ की दो पेंटिंग्स शामिल हैं।

Late Wajid Khan's Wife Kamalrukh Moves Court Seeking Permanent Injunction Against Sajid Khan And His Mother
वाजिद खान और कमालरुख खान

कोर्ट ने पूछा कि क्या कमालरुख खान का इन पेंटिंग्स के साथ कोई भावनात्मक कनेक्शन है? इस पर उनके वकील बहरैज ईरानी ने न्यायालय से कहा, 'परिवार के लिए यह सभी वस्तुएं अनमोल हैं, इनका भावनात्मक और आर्थिक महत्व है।' ईरानी ने आगे कहा, 'आज कमालरुख विधवा हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हीं चीजों पर निर्भर हैं। यही नहीं, वाजिद अपनी बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजना चाहते थे लेकिन उनके अचानक इंतकाल के बाद अब परिवार सपोर्ट नहीं कर रहा है। ये पैसे कमालरुख की मदद करेंगे।'

वकील ईरानी के मुताबिक, 'तमाम झगड़ों से अलग आप अपने बच्चों से कैसे तलाक ले सकते हैं? बच्चों के अधिकार प्रभावित नहीं हो सकते क्योंकि पिता की संपत्ति में उनका निहित अधिकार होता है।' बता दें कि, कमालरुख ने इससे पहले वाजिद और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, 'पहले वाजिद का परिवार धर्म परिवर्तन को लेकर उनके ऊपर दबाव बना रहा था और उनके बाद खुद वाजिद उन्हें तलाक की धमकी देने लगे थे। साल 2014 में वाजिद ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी, जो कि हुआ नहीं। मैं अभी भी डिवोर्स्ड नहीं हूं। बाद में वाजिद ने अपने किए पर माफी मांगी थी और उसे अपने किए पर पछतावा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed