फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Late Disha Salian fiance Rohan Rai is going to marry actree sheen dass in kashmir

Rohan Rai: दिशा सालियान की मौत के सदमे से उबरे रोहन राय, इस हसीना संग कश्मीर में करेंगे शादी

Sun, 19 Mar 2023 07:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 19 Mar 2023 07:16 PM IST
सार

दिवंगत एक्ट्रेस दिशा सालियान के मंगेतर रहे रोहन राय को वापस से प्यार हो गया है। एक्टर इस हसीना संग कश्मीर में शादी करने जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Late Disha Salian fiance Rohan Rai is going to marry actree sheen dass in kashmir
रोहन राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के मंगेतर रहे एक्टर रोहन राय शादी करने जा रहे हैं। रोहन ने को-एक्ट्रेस शीन दास को अपने हमसफर के रूप में चुना है। रोहन और शीन का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन और फेरे कश्मीर में होंगे। रोहन ने शीन संग शादी के फैसले को लेकर लेटेस्ट इंटरव्यू में बड़ी बात कही है, साथ ही अपनी शादी पर ज्यादा जानकारी देते नजर आए हैं। 

विज्ञापन

रोहन राय ने साझा किए वेडिंग डिटेल्स

रोहन राय ने एक प्रमुख मीडिया संस्थान से बातचीत में बताया, 'जब भी कश्मीर की बात होती है शीन का परिवार भावुक हो जाता है। हम चाहते हैं कि यह खूबसूरत याद वहां बने। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी जिसमें घरवाले और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट की मानें तो, शादी से एक दिन पहले कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी पूरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहन राय-शीन दास ने 2018 में साथ किया काम

रोहन राय को लेकर खबर है कि उन्होंने दिशा सालियान की मौत के दो साल बाद को-स्टार शीन को डेट करना शुरू किया था। धीरे-धीरे दोनों का प्यार गहरा होता गया, और अब कपल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे का होने जा रहा है। रोहन और शीन ने साल 2018 में साथ काम किया था। दिशा की मौत के बाद दोनों की दोस्ती गहराती गई। 

यह भी पढ़ें: दिशा मामले में बढ़ सकती हैं ठाकरे परिवार की मुश्किलें, देवेंद्र फडणवीस ने दिए SIT जांच के आदेश

विज्ञापन

शीन दास ने शादी पर दिया ये बयान

शीन दास ने होने वाले पति रोहन राय को लेकर कहा, 'जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। जब हमने बात करना शुरू किया तो उसे देखकर मुझे दुख होता था। एक दोस्त के तौर पर मैं उसके लिए परेशान थी। अब जब हम हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं तो मैं सबको बता दूं कि मैं एक दोस्त से शादी कर रही हूं।' शीन ने राहुल के प्रपोजल को याद कर कहा, 'एक दिन मैंने उससे कहा कि मैं शादी के लिए लड़का देख रही हूं और उसे भी अपनी शादी पर विचार करना चाहिए। तभी उसने मुझसे पूछा कि अगर हम एक साल साथ बिताकर देखें। हमारे रिश्ते की खासियत है कि हम एक-दूजे को समझते हैं।'

कौन थीं दिशा सालियान? 

वहीं, दिशा सालियान की बात करें तो वो सुशांत सिंह राजपूत समेत कई स्टार्स की मैनेजर रही थीं। दिशा सालियान की मौत के एक हफ्ते बाद सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। यूं तो दिशा की मौत को लेकर तमाम सवाल उठाए जा चुके हैं, लेकिन सीबीआई ने इसे एक्सीडेंट करार दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed