फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Late Actor Soumitra Chatterjee's Wife Deepa Chatterjee Dies At The Age Of 83

सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का कोलकाता में हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Sun, 04 Apr 2021 03:12 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Apr 2021 03:12 PM IST
सार

एक्ट्रेस दीपा चटर्जी का हुआ निधन।
किडनी की समस्या से जूझ रही थीं दीपा।
उनके पति और अभिनेता सौमित्र चटर्जी का बीते साल हुआ था निधन।
 

विज्ञापन
Late Actor Soumitra Chatterjee's Wife Deepa Chatterjee Dies At The Age Of 83
दीपा चटर्जी और सौमित्र चटर्जी

विस्तार

साल 2020 में हमने कई सितारों को खोया और उसी में से एक थे बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार सौमित्र चटर्जी। दुनिया भर में एक उम्दा अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले सौमित्र चटर्जी के निधन के बाद अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपा चटर्जी का भी निधन हो गया है। 83 वर्षीय दीपा चटर्जी का किडनी फेल होने से बीती रात कोलकाता के कोलंबिया एशिया अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन


सौमित्र और दीपा की बेट पाओलोमी बोस ने बताया कि उनकी मां लंबे वक्त से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं और उनकी दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते उनकी तबियत खराब रहने लगी थी और रविवार तड़के 2:55 पर उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


पाओलोमी बोस ने कहा कि मां पिछले 45 सालों से डायबिटीज से भी ग्रस्त थीं और तमाम तरह की समस्याओं के चलते एक अर्से से उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी कराना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि पिता जी के जाने के बाद मां में भी जीने की इच्छा नहीं बची थी और वो कहती रहती थीं कि 'अब मुझे जाने दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा चटर्जी ने बांग्ला फिल्मों जैसे 'दुर्गा' और 'बिलंबितो लोय' में भी काम किया था। सौमित्र चटर्जी से उनकी शादी साल 1960 में पारंपरिक बांग्ला रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। दीपा से पहले पिछलेस साल 15 नवंबर को 85 साल की उम्र में सौमित्र चटर्जी का भी निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed