{"_id":"606989198ebc3e76a253ea6c","slug":"late-actor-soumitra-chatterjee-s-wife-deepa-chatterjee-dies-at-the-age-of-83","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का कोलकाता में हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का कोलकाता में हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार
Sun, 04 Apr 2021 03:12 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:12 PM IST
सार
एक्ट्रेस दीपा चटर्जी का हुआ निधन।
किडनी की समस्या से जूझ रही थीं दीपा।
उनके पति और अभिनेता सौमित्र चटर्जी का बीते साल हुआ था निधन।
विज्ञापन
दीपा चटर्जी और सौमित्र चटर्जी
विस्तार
साल 2020 में हमने कई सितारों को खोया और उसी में से एक थे बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार सौमित्र चटर्जी। दुनिया भर में एक उम्दा अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले सौमित्र चटर्जी के निधन के बाद अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपा चटर्जी का भी निधन हो गया है। 83 वर्षीय दीपा चटर्जी का किडनी फेल होने से बीती रात कोलकाता के कोलंबिया एशिया अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन
सौमित्र और दीपा की बेट पाओलोमी बोस ने बताया कि उनकी मां लंबे वक्त से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं और उनकी दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते उनकी तबियत खराब रहने लगी थी और रविवार तड़के 2:55 पर उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
पाओलोमी बोस ने कहा कि मां पिछले 45 सालों से डायबिटीज से भी ग्रस्त थीं और तमाम तरह की समस्याओं के चलते एक अर्से से उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी कराना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि पिता जी के जाने के बाद मां में भी जीने की इच्छा नहीं बची थी और वो कहती रहती थीं कि 'अब मुझे जाने दो।'
विज्ञापन
दीपा चटर्जी ने बांग्ला फिल्मों जैसे 'दुर्गा' और 'बिलंबितो लोय' में भी काम किया था। सौमित्र चटर्जी से उनकी शादी साल 1960 में पारंपरिक बांग्ला रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। दीपा से पहले पिछलेस साल 15 नवंबर को 85 साल की उम्र में सौमित्र चटर्जी का भी निधन हो गया था।