फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Last words of BA Pass actress Shikha Joshi

दर्दनाक हैं हीरोइन की मौत से पहले की ये घटना

Wed, 20 May 2015 05:17 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
Last words of BA Pass actress Shikha Joshi

फिल्म बीए पास में बोल्ड किरदार निभाने वाली हीरोइन शिखा जोशी की आत्महत्या मामले में एक रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें शिखा जोशी ने मौत से पहले जो कुछ हुआ वो रिकॉर्ड हैं।

विज्ञापन


आपको यकीन नहीं होगा जब एक महिला खून से लथपथ जमीन पर गिरकर तड़प रही थी, तब भी किसी को इस बात की चिंता सता रही थी कि वो कहीं कानूनी घेरे में न आ जाए।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को शिखा जोशी को उनके बाथरूम में अपना गला काट लिया था। ये बात जब उनकी फ्लैट मालकिन को लगी तो वो खुद को बचाने के प्रयास में जुट गईं। वह कानूनी झंझटों में नहीं पड़ना चाहती थी।

विज्ञापन

जिंदगी मौत से जूझ रही सिखा पूछे से ऐसे-ऐसे सवाल

Last words of BA Pass actress Shikha Joshi

जब शिखा खून से लथपथ पड़ी थी तो फ्लैट की मालकिन उसे अस्पताल ले जाने की जगह फोन पर उसका बयान लेना उचित समझा। फ्लैट की मालकिन भारती और शिखा के बीच ये बातचीत रोंगटे खडे़ कर देने वाली है।

भारती़: शिखा, बेटा बताओ तुमने ये कदम क्यों उठाया?
शिखा: (कमजोर आवाज में) मुझे नही पता।
भारती: शिखा, बताओ तुमने ऐसा क्यों किया?
भारती: (शिखा को कपड़ा देते हुए) इसे गर्दन पर रख लो। बताओ शिखा पुलिस पूछेगी। तुमने ऐसा क्यों किया। ये किसकी वजह से किया?
शिखा: सभी की
भारती: सभी कौन?
भारती: किसकी गलती है? बताओ हम पुलिस को उनके नाम बताएंगे।
शिखा: डॉक्टर शर्मा
भारती: डॉक्टर शर्मा और?
शिखा: विवाहित आदमी
भारती: विवाहित आदमी कौन?

विवाहित आदमी कौन?

Last words of BA Pass actress Shikha Joshi

भारतीः विवाहित आदमी कौन?
शिखा: कई
भारती: कई? लेकिन कौन?
भारती: शिखा, कटे हुए पर रूमाल रखो। (किसी तीसरी महिला का आवाज) शिखा, शिखा (कैमरा एंगल बदलता है। भारती किसी को रिकॉर्डिंग जारी रखने को कहती है। एक आदमी शिखा को देखता है।)
भारती: ये कह रही है कि डॉक्टर शर्मा और कई विवाहित आदमी। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
एक पुरूष की आवाज: इसे अस्पताल ले जाएं।
भारती: लेकिन इसे अस्पताल कैसे ले जाएं?(पाछे से एक आवाज: बच्चों को यहां ना आने दें।)

विज्ञापन

शिखा के कराहने की आवाज आती रही

Last words of BA Pass actress Shikha Joshi

एक पुरूष की आवाज: कार से इसे अस्पताल ले चलें।
भारती: आप ले जाइए। हम ऐसा नही कर रहे।
स्त्री की आवाज: बहुत खून बह रहा है। कार में कैसे ले कर जाओगे।
पुरूष की आवाज: छोड़िए। ऐम्बुलेंस आ रही है। (शिखा के कराहने की आवाज लगातार आ रही है। भारती किसी को बताती है कि शिखा ने खुद को काट लिया)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed