फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan shared the video hinted at his mystery story

Video: 28 अप्रैल को कौन सी कहानी सुनाने वाले हैं आमिर खान? अभिनेता के नए वीडियो ने फैंस के बीच मचाई हलचल

Mon, 25 Apr 2022 06:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Apr 2022 06:07 PM IST
सार

आमिर खान ने कुछ समय पहले एलान किया था कि वह 28 अप्रैल को एक कहानी सुनाएंगे। इससे जुड़ा एक और वीडियो अभिनेता ने शेयर किया है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan shared the video hinted at his mystery story
aamir khan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 14 अप्रैल को 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के काम की वजह से आमिर ने इसकी रिलीज डेट 11 अगस्त कर दी है। फिल्म की चर्चाओं के बीच आमिर खान ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता ने वादा किया था कि वह फैंस को एक नई कहानी सुनाएंगे। वहीं, अब अभिनेता ने इससे जुड़ा एक और वीडियो शेयर किया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अभिनेता फूसबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी कल्ट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के एक फनी कोट के साथ नियॉन ऑरेंज कलर पहने दिखाई दे रहे हैं। इस पर लिखा है, 'रिलीज गोगो।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में फूसबॉल खेलते हुए आमिर खान अपनी रहस्यमय कहानी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैंने तय कर लिया है कि 28 तारीख को कहानी कहां सुनानी है। मैं इसे एक रेडियो स्टेशन पर सुनाऊंगा क्योंकि यह कहानी पढ़ने के लिए एक अच्छी जगह है।' इसके आगे अभिनेता ने उस रेडियो स्टेशन का नाम भी बताया है।

आमिर खान का ये वीडियो देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब फैंस हैशटैग 'क्या है कहानी' के साथ इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने दावा किया है कि फिल्म का नया गाना आ रहा है। तो कुछ ने 'लाल सिंह चड्ढा' के ट्रेलर के आने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने ये भी लिखा है कि वह स्टोरी सुनने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फैंस के इन कमेंट्स से साफ है कि आमिर खान के इस वीडियो ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed