फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha: Aamir Khan Talks about film release on OTT says I have always tried to keep a 6 months gap

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बढ़ी आमिर की चिंता! बोले- मेरे साथ तो हमेशा ही ऐसा होता है

Tue, 02 Aug 2022 12:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Aug 2022 12:41 AM IST
सार

अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म की उपस्थिति और दर्शकों के बदले मिजाज को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan Talks about film release on OTT says I have always tried to keep a 6 months gap
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। आमिर की यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म के जरिए आमिर खान पूरे चार साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म और दर्शकों के बदलते मिजाज पर बातचीत की।

विज्ञापन

काफी कुछ बदल गया!
हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान से पूछा गया कि ओटीटी कंटेंट की मौजूदगी में दर्शकों का माइंडसेट काफी बदला है। अब जब उनकी फिल्म रिलीज होने जा रही है तो क्या उन्हें इस बात की कोई चिंता सता रही है? इस पर आमिर खान ने कहा, 'बिल्कुल। मेरा मतलब है कि मैं इस बदलाव को लेकर हमेशा ही चिंतित रहता हूं, क्योंकि हमेशा से ही मेरी फिल्में करीब चार साल के अंतर के बाद ही आती हैं। इन चार सालों में काफी कुछ बदल जाता है। मेरी जब अगली फिल्म रिलीज होगी, तब पता नहीं क्या होगा? चार साल में ट्रेंड हमेशा बदलता ही है और मेरी फिल्म के साथ यह हमेशा होता है। मुझे इससे गुजरना पड़ता है।' आमिर ने आगे कहा कि ओटीटी के आने के बाद दर्शकों को बेहतर कंटेंट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अच्छे कंटेंट को ही मिलती है तारीफ'
आमिर खान ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि दर्शक अब पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो गए हैं। वे बेहतर चीजों की तारीफ करते हैं और खराब चीज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। अगर कोई स्क्रिप्ट कमजोर है तो वे तुरंत दूसरे कंटेंट का रुख कर लेते हैं। ओटीटी पर हर भाषा में अच्छा कंटेंट मौजूद है। मुझे लगता है कि इस मामले में दर्शकों में काफी बेहतर बदलाव हुआ है। आजकल ओटीटी पर भी फिल्में बहुत तेजी से आती हैं। मैंने अपनी फिल्मों के लिए हमेशा कम से कम छह महीने का अंतर रखने की कोशिश की है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार से होगी भिड़ंत
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की भिड़ंत अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' से होने जा रही है। अक्षय कुमार की यह फिल्म भी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed