{"_id":"608103c503ae7e467f6e797b","slug":"kumkum-fame-aman-verma-mother-passes-away-actor-share-emotional-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कुमकुम' फेम अमन वर्मा की मां का निधन, अभिनेता ने साझा किया भावुक पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कुमकुम' फेम अमन वर्मा की मां का निधन, अभिनेता ने साझा किया भावुक पोस्ट
Thu, 22 Apr 2021 10:35 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
अमन वर्मा की मां का निधन
- फोटो : Instagram
अभिनेता अमन वर्मा की मां का 79 की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मां का निधन 18 अप्रैल को हुआ। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। अमन वर्मा ने अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
अभिनेता अमन वर्मा ने मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जिंदगी एक सर्कल में आती है। भारी दिल के साथ सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरा मां कैलाश वर्मा हमें छोड़कर चली गई हैं। प्लीज उन्हें प्रार्थनाओं में रखिए। कोविड सिचुएशन को देखते हुए फोन और मैसेज से ही संवेदना व्यक्त करिए।' अमन की इस पोस्ट पर कई सितारों ने दुख प्रकट किया है। विंदू दारा सिंह, डेलनाज इरानी, जसवीर कौर, शिवानी गोसाईं, श्वेता गुलाटी जैसे कई सितारों ने कमेंट करते हुए दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अभिनेता अमन वर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कई मशहूर धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने शांति, सीआईडी, क्योंकि सास भी कभी बहूं थी, कुमकुम, विरासत, सुजाता जैसे शोज में काम किया है। उन्होंने शो खुलजा सिम सिम, इंडियन आइडल, इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज जैसे शोज होस्ट भी किए हैं।
अभिनेता ने बागबान, अंदाज, कोई है, संघर्ष, जानी दुश्मन, लम्हा, देश द्रोही, तीस मार खां, दाल में कुछ काला है जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया है।