Shikha Singh: 'खुद को मिस कर रही हूं', इमोशनल ट्रॉमा से गुजर रहीं एक्ट्रेस शिखा सिंह का सोशल मीडिया पर छलका दर
कुंडली भाग्य के बाद एक्ट्रेस शिखा ने आखिरी बार कलर्स टीवी के शो नागिन 6 में गेस्ट अपीयरेंस दिया था।ऐसे में शिखा के फैंस स्क्रीन पर उनके कमबैक का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विस्तार
मशहूर टीवी शो कुंडली भाग्य फेम शिखा सिंह इन दिनों छोटे पर्दे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। हालांकि शिखा मानसिक रूप से काफी परेशान है। इस बात की जानकारी शिखा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। दरअसल इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और नोट्स की मदद से शिखा ने अपने दर्द बयां किया। शिखा कहती हैं कि, वह मानसिक तनाव का शिकार हैं और खुद को काफी मिस कर रही हैं।
शिखा की पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने रिएक्ट किया है। ऐसे में अंकिता भार्गव ने शिखा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'ये समय भी गुजर जाएगा, एंजिल्स (बच्चे) हमें जीवन में सबसे ज्यादा खुशी और सुकून देते हैं'। गौरतलब है कि शिखा ने 2016 में करण शाह से शादी की थी। वहीं 2020 में शिखा मां बनी थीं. जिसके बाद से शिखा ने अपने करियर को ब्रेक दे दिया है।
यह भी पढ़ें: कभी राजपाल यादव के पास नहीं थे ऑटो तक के पैसे, जानें 'जंगल' से कैसे हुआ करियर में मंगल