फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   krk calls twinkle khanna mad on twitter for her tweet on mensuration

ट्विंकल खन्ना को पागल कहने वाले KRK ने अब सलमान खान को कहा फ्लॉप

Sat, 27 May 2017 06:49 PM IST
amarujala..com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala..com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 27 May 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
krk calls twinkle khanna mad on twitter for her tweet on mensuration
केआरके का नाम सुनते ही दिमाग में उनके विवादित बयान आने लगते है। अक्सर केआरके स्पॉटलाइट में तभी आते है जब वो कुछ विवादित बयान या ट्वीट कर देते हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान और सोहेल खान पर निशाना साधा है। केआरके इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अपना रिव्यू देने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन


केआरके ने सबसे पहले तो सलमान खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो उनके बहुत बड़े फैन हैं और सलमान के शानदार स्टारडम की वजह से ये फिल्म अच्छी कमाई भी कर लेगी। लेकिन 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर उन्हें कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सोहेल खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पिछली कोई भी फिल्में हिट नहीं हुई हैं। खासकर तब जब दोनों खान ब्रदर्स ने साथ में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले केआरके ने ट्विंकल खन्ना को पागल कहा था। दरअसल, हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने पीरियड्स को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए एक ट्वीट किया था। 

इसे ट्वीट का जिक्र करते हुए केआरके ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होने लिखा कि, ट्विंकल खन्ना लोगो से पीरियड्स के मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए कह रही हैं, ये भाभी जी पूरी तरह पागल हो चुकी हैं। कोई इनको हॉस्पिटल में भर्ती कराओ। हालांकि इस मामले को तूल ना देते हुए ट्विंकल खन्ना की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 






 

 


आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना फिल्म 'पैडमैन' को प्रोडयूस कर रही हैं। ये फिल्म पीरियड्स हाईजीन पर ही बन रही है, इसलिए वो इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रही हैं। ये तो सभी जानते है कि समय समय पर केआर के महिलाओं का अपमान करना नहीं भूलते। इससे पहले भी वो लीजा हेडन और सन्नी लियोनी को लेकर अभद्र ट्वीट्स करते रहते है। कुछ समय के लिए उनका  अकाउंट भी सस्पेंड किया था लेकिन केआरके को इससे फर्क नहीं पड़ा। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed