फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK Aka Kamaal R Khan body shamed actress Wamiqa Gabbi made a controversial comment on Baby John Movie star

KRK: केआरके ने वामिका गब्बी पर की विवादित टिप्पणी, अभिनेत्री को किया बॉडी शेम, यूजर्स ने लगा दी क्लास

Sun, 22 Dec 2024 10:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Dec 2024 10:27 AM IST
सार

Kamaal R Khan: अपने बेतुके कमेंट्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले केआरके ने हाल ही में अभिनत्री वामिका गब्बी पर टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पोस्ट पर वे अभिनेत्री को बॉडी शेम करते दिखे हैं।

विज्ञापन
KRK Aka Kamaal R Khan body shamed actress Wamiqa Gabbi made a controversial comment on Baby John Movie star
केआरके-वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केआरके सुर्खियों में खूब रहते हैं। मगर, इसकी वजह उनके विवादित कमेंट होते हैं। सोशल मीडिया पर केआरके बॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों पर जमकर हमला बोलते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक अदाकारा पर टिप्पणी की है। दरअसल, उन्होंने वामिका गब्बी पर ऐसा कमेंट किया है, जिसके बाद वे जमकर ट्रोल हो रहे हैं। हालिया पोस्ट में उन्होंने वामिका की बॉडी शेमिंग की है।

विज्ञापन

KRK Aka Kamaal R Khan body shamed actress Wamiqa Gabbi made a controversial comment on Baby John Movie star
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

बिग बॉस में पहुंचीं वामिका गब्बी
केआके ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'ये बेचारी वामिका गब्बी अभिनेत्री कैसे बनी। दांत बाहर हैं। हंसती है तो चुड़ैल लगती है। क्या हो गया बॉलीवुड वालों की पसंद को'। हैशटैग के साथ लिखा है 'बिग बॉस'। दरअसल, वामिका गब्बी जल्द ही फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आएंगी। इस फिल्म की पूरी टीम बिग बॉस 18 के वीकएंड का वार एपिसोड में प्रचार के लिए पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें:
AP Dhillon Diljit Dosanjh: एपी ढिल्लों के कटाक्ष पर दिलजीत ने दिया करारा जवाब, पंजाबी इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

KRK Aka Kamaal R Khan body shamed actress Wamiqa Gabbi made a controversial comment on Baby John Movie star
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

बचाव में आए वामिका के प्रशंसक 
वामिका गब्बी पर केआरके की इस टिप्पणी पर अभिनत्री के फैंस उनके बचाव में आए हैं। केआरके की जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'देशद्रोही' में आप कैसे एक्टर बन गए'? एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप एक्टर बन सकते हो तो कोई भी बन सकता है'। एक यूजर ने लिखा, 'वामिका के बारे में आपका यह कमेंट बता रहा है कि आप अपने आसपास की महिलाओं का कितना सम्मान करते हो'।

ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: ये हैं इस साल के सफल निर्देशक, सीधे दर्शकों के दिलों में उतरीं इनकी फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन

KRK Aka Kamaal R Khan body shamed actress Wamiqa Gabbi made a controversial comment on Baby John Movie star
बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी बेबी जॉन
फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को एटली बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है। इसमें वामिका के अलावा वरुण धवन और कीर्ति सुरेश अहम रोल में हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव और शीबा चड्ढा जैसे सितारे हैं। सलमान खान इस फिल्म में कैमियो भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed