दुबई फैशन वीक में कृति सेनन का जलवा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए बनीं शो स्टॉपर, यहां देखें शानदार तस्वीरें
Kriti Sanon Showstopper For Designer Manish Malhotra: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अब फैशन की दुनिया में छा रही हैं। हाल ही में वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो की शो स्टॉपर बनीं। जानिए, कैसा रहा रैंप वॉक पर कृति सेनन का लुक?
विस्तार
कृति सेनन अपने अभिनय की वजह से तो चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके फैशन स्टाइल के भी फैंस कायल हो गए। वह दुबई फैशन वीक में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन ‘इनाया-द इंडिया स्टोरी’ की शो स्टॉपर बनीं। जानें रैंप पर कैसा रहा कृति का लुक? सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने उनके लुक को सराहा है।
एलीगेंट लुक में दिखीं कृति सेनन
कृति सेनन ने आइवरी कलर की ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस इंडो-वेस्टर्न लुक से इंस्पायर नजर आई। उनके आउटफिट में सुंदर कढ़ाई की गई थी। जो ड्रेस कृति ने पहनी वह एक हाई वेस्टेड फ्लोर लेंथ स्कर्ट है। इसमें शिमरिंग बीडवर्क किया गया था। उनके लुक को शीयर, फ्लोर स्वीपिंग ट्यूल केप ने और भी एलीगेंट बना दिया था। इस ड्रेस में कृति सेनन रॉयल नजर आ रही थीं।
(कृति सेनन ने दुबई फैशन वीक में किया रैंप वॉक)
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: कृति सेनन ने अपने खास दोस्त का किया शुक्रिया, नूपुर की शादी के लिए डिजाइन किए थे कपड़े; लिखा- 'एक पोस्ट...'
दुबई फैशन फेस्टिवल में मिला मनीष मल्होत्रा को अवॉर्ड
पिछले दिनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को दुबई फैशन फेस्टिवल में डिजाइनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी दिया गया। इस मौके पर शाहरुख खान भी मौजूद थे। मनीष मल्होत्रा ने शाहरुख खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘यह हमारी 2 साल की जर्नी है। यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत ही खास है।’
इस साल किन फिल्मों में नजर आएंगी कृति सेनन?
कृति सेनन के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह धनुष के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आईं। इन दिनों वह एक फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। करियर के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। काफी समय से उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा है।