फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the story of aishwarya rai new film

लीक हो गई ऐश्वर्या की नई फिल्म की कहानी

Sat, 06 Sep 2014 07:42 AM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
know the story of aishwarya rai new film

ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म ‘जज्बा’ क्या एक कोरियाई फिल्म की रीमेक होगी? जब से निर्देशक संजय गुप्ता ने मीडिया में यह स्वीकार किया है कि वह एक विदेशी फिल्म के अधिकार खरीदने के बाद उसका रीमेक कर रहे हैं, लोग यह तलाश कर रहे हैं कि वह फिल्म आखिर कौन सी है।

विज्ञापन


संजय ने भले ही फिल्म का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने जो संकेत दिए हैं उनके आधार पर माना जा रहा है कि संजय 2007 की दक्षिण कोरिया में बनी फिल्म ‘सेवन डेज’ (सात दिन) को ‘जज्बा’ के रूप में बनाने जा रहे हैं। ऐश्वर्या इस फिल्म में एक वकील की भूमिका नभा रही हैं। फिल्म में चार महत्वपूर्ण किरदार हैं।

विज्ञापन

इरफान की भी खास भूमिका

know the story of aishwarya rai new film

इसके अलावा फिल्म में दो अहम भूमिकाएं इरफान और जॉन अब्राहम निभाएंगे। इनमें से इरफान एक सस्पेंड पुलिस अधिकारी बने हैं। जानकारों के अनुसार सेवन डेज एक क्राइम थ्रिलर है। फिल्म में ऐश्वर्या बहुत बड़ी वकील हैं जो कभी केस नहीं हारीं। वह अपनी बच्ची के स्कूल में पेरेंट्स रेस में हिस्सा लेने जाती हैं और तभी उनकी बेटी गायब हो जाती है।

घर पहुंचने पर उनके पास एक अनजान आदमी का फोन आता है, जो कहता है कि उसे फिरौती की रकम नहीं चाहिए। वह सिर्फ इतना चाहता है यह वकील रेप और हत्या के एक आरोपी को अदालत में बरी कराए। सूत्रों के अनुसार इरफान संभवतः ऐसे व्यक्ति कि रोल निभा रहे हैं जो ऐश्वर्या को यह मामला सुलझाने में उनकी मदद करता है।

जॉन दिखेंगे खास रोल में

know the story of aishwarya rai new film

चूंकि जॉन एक मेहमान भूमिका में दिखेंगे, ऐसे में में माना जा रहा है वह अदालत में अपराधी के तौर पर नजर आएंगे, जिसे बरी कराने के लिए वकील की बेटी का अपहरण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब संजय गुप्ता किसी कोरियाई फिल्म का रीमेक बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने जॉन अब्राहम-संजय दत्त स्टारर ‘जिंदा’ बनाई थी। जो दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओल्ड बॉय’ (2003) का रीमेक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed