फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the most lengthy film of bollywood

जानिए कौन है, हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म?

Tue, 09 Sep 2014 04:21 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
know the most lengthy film of bollywood

लगान (2001, तीन घंटे 44 मिनट) किसी महाकाव्य की तरह लगने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त धमाल मचाया और भारत को ऑक्सर के बेहद करीब ले गई। क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर इससे बेहतर फिल्म दुनिया में शायद कहीं बनी हो।

विज्ञापन


आशुतोष गोवारिवाकर की 25 करोड़ के बजट वाली फिल्म की कमाई थी, 38 करोड़ रुपये। लगान के नाम सर्वाधिक डीवीडी बिक्री का नाम भी है। यह बॉलीवुड की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म है। क्रिकेट का विषय होने के बावजूद यह फिल्म सफल रही।
विज्ञापन

दूसरी सबसे बड़ी फिल्म असफल

know the most lengthy film of bollywood

बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म जेपी दत्ता की एलओसी रही है। 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म कारगिल युद्घ पर बनाई गई। फिल्म की लंबाई चार घंटे 2 मिनट थी।

निर्देशक जेपी दत्ता एलओसी न केवल हिंदी की सबसे लंबी फिल्मों में से है, बल्कि सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में भी शुमार है। कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर 40 करोड़ के बनी यह फिल्म करीब डेढ़ दर्जन वाली स्टारकास्ट के बावजूद 19 करोड़ रुपये कमा सकी। जेपी इसके पहले बॉर्डर के रूप में एक सफल युद्घ फिल्म बना चुके थे।

तीसरी बड़ी फिल्म राजकूपर की

know the most lengthy film of bollywood

बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म संगम रही। 1964 में रिलीज हुई यह फिल्म तीन घंटे 58 मिनट की रही है। अपने वक्त में क्लासिक कही गई इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी को 2014 में पचास साल पूरे हो गए। लेकिन आज इसे गिने-चुने लोगों ने याद किया।

राज कपूर की यह पहली रंगीन फिल्म थी। यह हिंदी की ऐसी पहली फिल्म थी, जिसमें दो इंटरवेल होते थे। इस फिल्म में राजकपूर, वैजंतीमाला और राजेंद्र कुमार की त्रिकोणीय प्रेम कहानी थी। लंबी होने के बाद यह फिल्म उबाउ नहीं लगी।


विज्ञापन

चौथी सबसे बड़ी आशुतोष की

know the most lengthy film of bollywood

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म जोधा अकबर (2008, तीन घंटे 50 मिनट) है। यह फिल्म जोधाबाई और अकबर की प्रेम कहानी को कहने के साथ-साथ उस दौर के राजनीतिक हालातों से भी हमें रूबरू कराती है। यह फिल्म भी आशुतोष गोवारिवाकर की है।

अपनी लंबाई के बावजूद यह हिंदी की सबसे सफल कारोबारी फिल्मों में है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरत जोड़ी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। 40 करोड़ रुपये में बनी इस मुगलकालीन कथा ने 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

और यह रही सबसे बड़ी फिल्म

know the most lengthy film of bollywood

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म मेरा नाम जोकर रही है। 1970 में रिलीज हुई यह फिल्म 4 घंटे 14 मिनट की थी।  राज कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म करीब छह साल में बन सकी थी। कहा जाता है कि मूल रूप में यह फिल्म पांच घंटे की थी।

फिल्म जब सिनेमाघरों में लगी तो इसमें दो इंटरवेल हुआ करते थे। काट-छांट जाने के बावजूद 255 मिनट के साथ यह आज भी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म टिकट खिड़की पर फ्लाप रही थी। हालां‌कि यह फिल्म एक अलग किस्म की फिल्मों में आज भी पहचानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed