फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know role of radio in pk film

जानिए पीके फिल्म में रेडियो क्या कर रहा है?

Sat, 20 Dec 2014 05:30 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
know role of radio in pk film

सितंबर के महीने में जब पीके फिल्म का पहला पोस्टर आया था तभी जितनी चर्चा आमिर के न्यूड होने की हुई थी उतनी ही चर्चा रेडियो की भी हुई थी। आमिर का यह रेडियो बाद के पोस्टरों में तो नहीं दिखा लेकिन किसी न किसी रूप से यह दिखता रहा। पीके के इस पोस्टर का मजाक बनाने वाले जो भी पोस्टर सोशल मीडिया में आए उनमें भी यह रेडियो छाया रहा, आखिर रेडियो की कहानी है क्या?

विज्ञापन


फिल्म के पहले ही सीन में जब आमिर खान एक इलियन बनकर राजस्थान की धरती पर उतरते हैं तो वहीं पास से एक ट्रेन गुजर रही होती है। ट्रेन की पटरियों के बगल में चल रहे एक व्यक्ति के गले में रेडियो लटका होता है। रेडियो पर गाना बज रहा होता है "तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे"।
विज्ञापन


आमिर के गले में एक चमकता हुआ बड़ा सा यंत्र दिखता है। वह व्यक्ति उसे आमिर से छीनकर भाग रहा होता है लेकिन भागने में उसके हाथ से यह रेडियो छूटकर आमिर के हाथ आ जाता है। कपडे़ न मिलने के पहले आमिर इसी रेडियो से ही अपने नंगेपन को ढकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में भी इस्तेमाल

know role of radio in pk film

इस रेडियो और इसमें बजने वाले गानों का भी फिल्म में इस्तेमाल होता है। आमिर एक सीन में जब एक शराब की बोतल लेकर मसजिद जा रहे होते हैं तो उनके रेडियो में गालिब की एक गजल बजती है, "पीने दे शराब मुझे मस्जिद में बैठ कर या फिर कोई ऐसी जगह बता, जहाँ खुदा न हो"।

फिल्म के एक सीन में जहां ट्रेन में बम विस्फोट होता है वहां पर भी धमाके के बाद छाए सन्नाटे में आमिर के इस रेडियो से गाना बज रहे होते हैं। इन बच रहे गानों के गहरे अर्थ होते हैं। यह रेडियो आमिर के पास फिल्म के लगभग हर दृश्य में है। निर्देशक ने इसका इस्तेमाल अच्छी तरह से किया है।

ले जाते हैं अपने साथ

know role of radio in pk film

आमिर खान फिल्म के आखिरी में जब अपने गृह पर लौटने की तैयारी कर रहे होते हैं तब वो अपने साथ लोहे के दो बक्से लेकर जाते हैं। इन बक्सों में रेडियों में पड़े वाली बैटरियां होती हैं। साथ में ही कुछ कैसेट भी। उन कैसटों में वह बातचीत होती है जिसे आमिर अनुष्का के साथ पिछले दिनों में कर रहे होते हैँ।

मजे की बात यह है कि चोर बाजार से कुछ सौ रूपए की कीमत से खरीदे गए इस रेडियो की नीलामी 1.5 करोड़ में हुई है। फिल्म में रेडियो की भूमिका संजय दत्त या सुशांत स‌िंह राजपूत से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed