फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know hero and heroine of half girlfriend

तो ये होंगे 'हॉफ गर्लफ्रेंड' फिल्म के हीरो-हीरोइन

Tue, 07 Oct 2014 08:48 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
 know hero and heroine of half girlfriend

चेतन भगत अपनी अब लेखक से निर्माता बनने जा रहे हैं, वह अब फिल्म निर्देशक मोहित सूरी और निर्माता कपूर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के करीबी एक सूत्र का कहना है, "फिल्म निर्माता इस प्रोजेक्ट में या तो रणवीर सिंह को लेने के इच्छुक हैं, या फिर रणबीर कपूर को। वहीं अगर रणवीर सिंह की बात की जाए तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजी राव मस्तानी' को काफी संख्या में डेट दे रखी हैं, और इसकी शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है।

विज्ञापन

दोनों ही काम को इच्छुक

 know hero and heroine of half girlfriend

वहीं दूसरी और रणबीर कपूर भी इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' समेत दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं। वहीं जहा इस फिल्म के लिए किसी बड़े सितारें की ही जरूरत है वहीं दूसरी और वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि रणबीर और रणवीर भी इस फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं।

​हालाँकि इस बारे में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से बात नहीं हो पाई है। वहीं जब बालाजी फिल्म्स के सीईओ तनुज गर्ग से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, "फिलहाल निर्माण को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिसके लिए काफी सारे कास्टिंग ऑप्शंस पर विचार विमर्श किया गया है। एक बार इसकी कास्टिंग हो जाती है तो हम इसकी आधिकारिक घोषणा कर देंगे।"

हीरोइन के नाम भी टकराव

 know hero and heroine of half girlfriend

फिल्म के रणवीर सिंह और रणबीर के नाम की ही जद्दोजहद नहीं है बल्कि अभिनेत्रियां भी इसी सूची में शामिल हैं। ​बॉ​लीवुड की नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास पर बनने वाली फिल्म में काम करने जा रही ​​है।​

​लेखक चेतन भगत ने जब से अपने अगले उपन्यास ​'​हाफ गर्लफ्रेंड' को लिखना शुरू किया है, तभी से इस पर बनने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तमाम अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं​। चेतन के इस आगामी उपन्यास पर एकता कपूर फिल्म बनाएंगी, जबकि इसका निर्देशन मोहित सूरी करेंगे​।​

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली संभावित अभिनेत्रियों की सूची में आलिया भट्ट का नाम टॉप पर है, लेकिन एक सूत्र के अनुसार, इस भूमिका के लिए नई अभिनेत्री कृति सेनन पर भी गौर किया जा रहा है​।

विज्ञापन

कृति के लिए भी मौंके

 know hero and heroine of half girlfriend

​सूत्र ने कहा​, "जब से 'हीरोपन्ती' रिलीज हुई है, कृति के पास फिल्म प्रस्तावों के ढेर लगे हैं​।​ 'हाफ गर्लफ्रेंड' में मुख्य भूमिका के लिए कृति पर विशेष रूप से गौर किया जा रहा है​।​"​

चर्चा है कि इस फिल्म के लिये पहले हुमा कुरैशी और कृति सेनन से बातचीत की गयी थी लेकिन बात नहीं बन सकी थी। अब इस फिल्म में आलिया भट्ट काम करने जा रही हैं। आलिया भट्ट ने इससे पूर्व चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में काम किया है।​

​उल्लेखनीय है कि चेतन भगत के उपन्यास पर अब तक '3 इडियट्स', 'काय पो चे' और '2 स्टेट्स' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed