फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about lisa haydon

पहली बार जानिए लीजा हेडन के बारे में बहुत कुछ

Fri, 07 Nov 2014 10:45 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
 know about lisa haydon

कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभा चुकीं लीजा हेडन शौकीन्स फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं। लीजा के बारे में ज्यादातर बातें अभी तक लोगों को नहीं मालूम। यह भी नहीं कि लीजा हैं कहां की? चलिए जानते हैं लीज के बारे में बहुत कुछ...

विज्ञापन


किस्मत पर आप यकीन करते हों तो कह सकते हैं कि लिसा हेडन के जीवन में किस्मत ने अहम रोल अदा किया है। सही वक्त पर सही सलाह और लोग मिले और वे आगे बढ़ गईं। ऑस्ट्रेलिया में 18 वर्ष की उम्र में लिसा योगा टीचर बनना चाहती थीं। पढ़ने और घर का किराया चुकाने की जरूरत थी।
विज्ञापन


दोस्त ने सलाह दी कि दिखने में अच्छी हो मॉडलिंग क्यों नहीं करती। सलाह मानकर लिसा ने मॉडलिंग शुरू की और रिस्पांस भी अच्छा मिला। यह देख लिसा की बहन मल्लिका हेडन ने उन्हें भारत जाकर मॉडलिंग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आ गई मॉडलिंग की दुनियां में

 know about lisa haydon

भारत के फैशन डिजाइनर्स, आयोजक और विज्ञापन फिल्म बनाने वाले तो मानो लिसा का इंतजार ही कर रहे थे। देखते ही देखते वे हर फैशन शो का हिस्सा बन गईं और टॉप की मॉडल बन गईं। मॉडलिंग के बाद अगला पड़ाव फिल्म होता है। यहां भी लिसा की एंट्री बिना कोशिश किए हो गई। दोस्तों के साथ कॉफी हाउस में बैठी थीं। अनिल कपूर की नजर पड़ गई।

अगले दिन अनिल कपूर के ऑफिस से फोन आया और उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'आयशा' का लिसा हिस्सा बन गईं। कुछ ऐसी ही घटना कंगना रनौट के साथ भी घटी थी। 'गैंगस्टर' के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे निर्देशक अनुराग बसु की नजर एक रेस्तरां में कंगना पर पड़ी और वे हीरोइन चुन ली गईं।

न्यूयॉर्क रिटर्न आरती मेनन का किरदार उन्होंने निभाया जो उनकी शख्सियत पर सूट भी हुआ। शूटिंग शुरू होने के पूर्व अमेरिका जाकर उन्होंने अभिनय के पाठ सीखे। लिसा के उच्चारण और हावभाव से वे एक ऐसी भारतीय महिला नजर आती हैं जो विदेश में रहती है। इसी वजह से 'क्वीन' फिल्म में उन्हें विजयालक्ष्मी का रोल मिला। रोल थोड़ा बोल्ड था। कंगना जैसी अभिनेत्री फिल्म में मौजूद थीं।

क्वीन फिल्म ने छोड़ा प्रभाव

 know about lisa haydon

बावजूद इसके लिसा ने अपना अलग ही प्रभाव छोड़ा और 'क्वीन' को याद करते हैं तो लिसा की याद भी जरूर आती है। इसी बीच किस्मत ने एक और खेल लिसा के साथ खेला। 'द शौकीन्स' के लिए नरगिस फाखरी का चयन हो चुका था। कुछ दिनों बाद शूटिंग शुरू होना थी। नरगिस का मन बदल गया।

फिल्म छोड़ कर उन्होंने निर्माता को भंवर में डाल दिया। आनन-फानन में लिसा को ले लिया गया। 'द शौकीन्स' रिलीज होने वाली है और लिसा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। 28 वर्षीय लिसा का वास्तविक नाम एलिज़ाबेथ मैरी हेडन है। शायद लंबा नाम होने के कारण उन्होंने इसे लिसा कर छोटा कर लिया।
 
मलयाली पिता और ऑस्ट्रेलियन माता के यहां वे चेन्नई में जन्मीं, लेकिन ज्यादातर वक्त ऑस्ट्रेलिया और यूएस में ही बीता। योगा अभी भी उनका प्यार है इसी कारण उनका फिगर परफेक्ट है। हिंदी भी वे सीख रही हैं ताकि बॉलीवुड में लंबी पारी खेल सके।

डीजे करण से उनका वर्षों तक रोमांस चला। सगाई होने की खबरें भी आई थीं, लेकिन बाद में रिश्ता बिखर सा गया। कुछ दिनों पूर्व वरूण धवन से लिसा का नाम जोड़ा गया जिसका उन्होंने जोरदार तरीके से खंडन किया। फिलहाल लिसा का ध्यान 'द शौकीन्स' पर है जो उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed