फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kirti Kulhari Opens Up About Ending Her Marriage, Calls it a Tough Decision

टूटे रिश्तों पर कीर्ति कुल्हारी: 'किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना लेकिन...'

Fri, 18 Jun 2021 07:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 18 Jun 2021 07:08 PM IST
सार

  • 'पिंक' और 'उरी' फेम एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी कुछ समय पहले ही अपने पति साहिल सहगल से अलग हुई थीं।
  • अब कीर्ति का कहना है कि वह अपने इस फैसले से काफी खुश हैं।
  • यह फैसला लेना थोड़ा मुश्किल था लेकिन एक वक्त पर कुछ चीजों को पीछे छोड़ देना ही बेहतर होता है।

विज्ञापन
Kirti Kulhari Opens Up About Ending Her Marriage, Calls it a Tough Decision
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन वह जबरदस्त चर्चा का मुद्दा तब बन गई थीं जब उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया था। कीर्ति ने अपने पति साहिल सहगल से शादी के पांच साल बाद अप्रैल में अलग हो जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। अपनी टूटी शादी पर बात करते हुए कीर्ति कहती हैं, 'शादी से निकलने का फैसला मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन यह जरूरी था।' फिलहाल कीर्ति अपने इस फैसले से काफी खुश हैं लेकिन उनका कहना है कि 'शादी खत्म करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत पड़ती है। यह शादी करने के फैसले से ज्यादा कठिन था। एक साथ जब सब जुड़ते हैं तो परिवार और उनकी खुशियां आदि का जश्न मनाया जाता है। लेकिन यह काफी दुखद और तनाव पूर्ण होता है जब आप इन सब चीजों को पीछे छोड़ रहे होते हैं। मेरे लिए भी यह मुश्किल था लेकिन अब मैं खुश हूं।'

विज्ञापन


कीर्ति आगे कहती हैं, 'परिवार टूट जाते हैं, बहुत ही कठिन निर्णय होता है, फिर मैंने सोचा जब साथ आने का फैसला मेरा था तो अलग होने निर्णय भी मेरा ही होगा। हालांकि वक्त लगता है लेकिन कुछ चीजों को अपनी जिंदगी से जाने देना ही जरूरी हो है। हालांकि इस निर्णय के परिणाम के लिए भी मैं तैयार थी। ऐसे कई फैसले होते हैं जो आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं और हर समय आपके सामने दुख के रूप में आ जाते हैं, लेकिन आपको खुद को याद दिलाना होगा कि आपने सही काम किया और आपने वही किया जो आपको करना था।' 

विज्ञापन

Kirti Kulhari Opens Up About Ending Her Marriage, Calls it a Tough Decision
कीर्ति कुल्हारी, साहिल सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कीर्ति ने पति से अलग होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कागज पर नहीं, जीवन में। किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना। लेकिन जो है उसको बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जिन्हें मेरी फिक्र है बता दूं कि मैं ठीक हूं।'

Kirti Kulhari Opens Up About Ending Her Marriage, Calls it a Tough Decision
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कीर्ति कुल्हारी की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। जिस भी फिल्म या सीरीज में कीर्ति नजर आती हैं, चाहे वह सुपरहिट हो या ना हो लेकिन उनके किरदार को हमेशा पसंद किया जाता है। इसके अलावा कीर्ति अपने लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। कीर्ति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति ने साल 2010 में फिल्म 'खिचड़ी द मूवी' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद कीर्ति 'पिंक', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'शैतान', 'इंदू सरकार', 'ब्लैकमेल', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', कमीना, जल और सुपर से ऊपर जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed