फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kichcha Sudeep IS excited For Celebrity Cricket League 2024 actor says I am there for my team

Kichcha Sudeep: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए उत्साहित हैं किच्चा सुदीप, बोले- 'मैं टीम के साथ हर पल खड़ा हूं'

Fri, 02 Feb 2024 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Feb 2024 03:39 PM IST
सार

 सीसीएल एक ऐसा टूर्नामेट है, जिसमें सेलिब्रिटीज क्रिकेट के मैदान में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। अपनी तरह के इस अनोखे 'स्पोर्टेनमेंट' में स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट दोनों का भरपूर मसाला है। इस बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। 

विज्ञापन
Kichcha Sudeep IS excited For Celebrity Cricket League 2024 actor says I am there for my team
किच्चा सुदीप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अपने चहेते सिने स्टार्स को क्रिकेट खेलते हुए देखने की दीवानगी भी कुछ कम नहीं है ! जी हां, दसवां सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे लेकर कन्नड़ स्टार और कर्नाटक बुलडोजर्स के कैप्टन सुदीप किच्छा भी काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि यह लीग सिर्फ जीत हासिल करने का एक मौका नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ मजेदार और दोस्ताना पल बिताने का भी गोल्डन चांस है। 

विज्ञापन


23 फरवरी से शुरू होगी लीग
गौरतलब है कि सीसीएल एक ऐसा टूर्नामेट है, जिसमें सेलिब्रिटीज क्रिकेट के मैदान में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। अपनी तरह के इस अनोखे 'स्पोर्टेनमेंट' में स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट दोनों का भरपूर मसाला है। इस बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 23 फरवरी से शारजहा में शुरू होने जा रहा है, जो पूरे चार वीकेंड्स तक चलेगा। इसमें कुल 20 मैच होंगे। बता दें कि आगामी 23 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर इसे स्ट्रीम भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


जुड़े हैं नामी सितारें
अगर इससे जुड़े दिग्गजों की बात करें, तो इसमें कई नामी सितारों के नाम शुमार हैं। सुपरस्टार सलमान खान से लेकर सोनू सूद और रितेश देशमुख तक सीसीएल से जुड़े हैं। जहां सलमान खान मुंबई हीरोज के ब्रैंड एंबैसेडर हैं, तो रितेश देशमुख इसके कैप्टन और सोहेल खान ओनर हैं। 'तेलुगू वॉरियर्स' के ब्रैंड एंबैसेडर वैंकटेश और कैप्टन अखिल अक्कीनेनी हैं, 'चैन्नै रिह्नॉज' के कैप्टन आर्या, 'कर्नाटक बुलडोजर्स' के कैप्टन सुदीप, 'केरला स्ट्राइकर्स' के कैप्टन  इंद्रजीत, 'भोजपुरी दबंग्स' के कैप्टन मनोज तिवारी, 'पंजाब दे शेर' के कैप्टन सोनू सूद हैं। इन सेलेब्स के अलावा बोनी कपूर का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है। वे 'बंगाल टाइगर्स' के ओनर हैं, तो जिसू सेनगुप्ता कैप्टन हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


'खेल से बढ़कर है सीसाएल'
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के साथ अपने असोसिएशन को लेकर सुदीप बताते हैं, 'मैं अपनी टीम के साथ हर पल खड़ा हूं, चाहे फिर ये समय किसी साधारण से मैच का ही क्यों न हो। खेल सिर्फ यही नहीं है कि आप खेल के मैदान पर बतौर खिलाड़ी या कप्तान उतर रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और एक दोस्ताना माहौल कायम करना भी मायने रखता है। देखा जाए तो सीसीएल खेल से बढ़कर बहुत कुछ है, यहां आप अपने आपको बहुत गहराई से जान पाते हो। अच्छी बात ये है कि इस लीग में हम सिर्फ खेल या जीत के लिए नहीं खेलते, बल्कि सब के साथ प्यार और मजे के साथ बिताए गए पलों की बात ही कुछ और है। '


जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी लीग
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर, विष्णु इंदुरी कहते हैं, 'सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग का जश्न हमारे कल्चर का अहम हिस्सा बन गया है और अपने आगामी दसवें सीजन की पहुंच को बढ़ाने के लिए हमने जियो सिनेमा के साथ साझेदारी की है। खेल और मनोरंजन के इस बेहतरीन मेल का कोई जवाब ही नहीं है। अब कोशिश है कि देशभर के फैंस का दिल जीतने में ये कामयाब हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed