फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Was Told Not To Do Hi Hello With Anyone During Toxic Shoot By Director

‘किसी से ‘हाय-हेलो’ मत करना’, ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग से पहले कियारा आडवाणी को क्यों मिली थी ये सलाह? जानें वजह

Fri, 29 May 2026 03:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 29 May 2026 03:42 PM IST
सार

Kiara Advani: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Kiara Advani Was Told Not To Do Hi Hello With Anyone During Toxic Shoot By Director
'टॉक्सिक' - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

एक्टर यश और कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म के अनुभव के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन

किसी से ‘हाय-हेलो’ मत करना
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उनसे सेट पर एक खास बात के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘गीतू ने मुझसे कहा कि जब तुम कल सेट पर आओ, तो मैं चाहती हूं कि तुम अपने किरदार में ही रहो। मैं आमतौर पर सेट पर जाते ही सबसे ‘हाय’, ‘हेलो’, ‘गुड मॉर्निंग’ कहती हूं, मैं वैसी ही इंसान हूं। लेकिन उन्होंने मुझसे साफ कहा कि मुझे कोई फॉर्मेलिटी नहीं चाहिए। मैं चाहती हूं कि तुम सीधे अपने किरदार के जोन में आओ। किसी से ‘हाय-हेलो’ मत करना, अपनी टीम से भी नहीं, बस पूरे दिन उसी जोन में रहना।’

विज्ञापन

Kiara Advani Was Told Not To Do Hi Hello With Anyone During Toxic Shoot By Director
कियारा आडवाणी, यश - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में काम करना काफी ‘चैलेंजिंग’ रहा
कियारा आडवाणी ने यह भी माना कि इस फिल्म पर काम करना उनके लिए काफी ‘चैलेंजिंग’ रहा, क्योंकि उन्हें कन्नड़ भाषा में भी शूट करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘कन्नड़ में काम करना मेरे लिए नया अनुभव था। मैं कहूंगी कि ‘टॉक्सिक’ मेरे लिए इसलिए भी मुश्किल रही क्योंकि पहली बार हमने एक ही सीन को अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में शूट किया। पहले हम उस सीन को अंग्रेजी में करते थे, जब तक परफेक्ट टेक नहीं मिल जाता। उसके बाद उसी सीन को कन्नड़ में शूट करते थे।’

कियारा ने आगे बताया, ‘मेरे लिए कन्नड़ मेरी भाषा नहीं है, इसलिए मुझे अपने डायलॉग्स एक रात पहले ही रटने पड़ते थे।’

ये भी पढ़ें- ‘हमारे बीच एक स्पार्क था’, आमिर खान के साथ रिश्ते पर पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी; किए चौंकाने वाले खुलासे

Kiara Advani Was Told Not To Do Hi Hello With Anyone During Toxic Shoot By Director
फिल्म 'टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक' फिल्म? 
बता दें कि केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक बार फिर टाल दिया गया है। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed