फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi Kapoor and Ibrahim Ali Khan starrer film being produced by Karan Johar titled Nadaniyaan details inside

Naadaniyan: 'नादानियां' करने को तैयार इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

Fri, 16 Feb 2024 08:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 16 Feb 2024 08:59 AM IST
सार

बीते दिन जानकारी आई कि इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर, करण जौहर की आगामी ओटीटी फिल्म का हिस्सा होंगे। अब फिल्म के नाम को लेकर सामने आई रिपोर्ट ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। 
 

विज्ञापन
Khushi Kapoor and Ibrahim Ali Khan starrer film being produced by Karan Johar titled Nadaniyaan details inside
खुशी कपूर-इब्राहिम अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत हुई है। दो महीने के अंदर कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देकर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं, कुछ फिल्में आगामी दिनों में रिलीज होने वाली हैं। अब तक हमें कुछ बड़ी घोषणाएं, टीजर और ट्रेलर देखने को मिले हैं। ऐसी ढेर सारी घोषणाओं के साथ, एक और आगामी फिल्म पर अपडेट सामने आया है, जो वास्तव में दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाला है। यह अपडेट स्टार किड्स इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म से जुड़ा हुआ है।  

विज्ञापन

इब्राहिम संग जमेगी खुशी की जोड़ी!

स्टार किड्स इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर, करण जौहर द्वारा निर्मित एक ओटीटी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों को हाल ही में दिल्ली में फिल्म सेट पर मस्ती करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने एक सीन के लिए आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई। जानकारी सामने आने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, अब इसके नाम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन


Thursday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में गिरावट, फ्लॉप की कगार पर 'लाल सलाम'

विज्ञापन
विज्ञापन

'नादानियां' होगा फिल्म का नाम!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं और इसका नाम 'नादानियां' है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। इन युवा स्टार्स को साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। मूवी का निर्देशन शाउना गौतम करेंगी। शाउना पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण की सहयोगी निर्देशक थीं, और उन्होंने 'संजू' में राजकुमार हिरानी की भी सहायता की थी। इसके अलावा इस फिल्म से सुनील शेट्टी के भी जुड़ने की खबरें हैं।


Rakul-Jackky Wedding: रकुल और जैकी की शादी का जश्न हुआ शुरू, पूरे परिवार के साथ ढोल नाइट में पहुंचीं अभिनेत्री

खुशी-इब्राहिम का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर खुशी कपूर की बात करें तो उन्होंने पिछले साल नेटफ्लिक्स रिलीज 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। दूसरी ओर, कहा जा रहा है कि इब्राहिम अली खान फिल्म 'सरजमीं' से डेब्यू करेंगे, जिसमें काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और मिहिर आहूजा जैसे कलाकार हो सकते हैं। इब्राहिम अली खान 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए करण जौहर के सहायक रहे हैं। फिल्म डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज होगी। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed