फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'KGF Chapter 2 Raveena Tandon talking about her career said In the beginning i cleaned the vomits from the studio

Raveena Tandon: 'शुरुआत में स्टूडियो से साफ करती थी उल्टियां', रवीना टंडन ने करियर पर किया बड़ा खुलासा

Sat, 23 Apr 2022 12:30 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Apr 2022 12:30 AM IST
सार

'केजीएफ चैप्टर 2' की सफलता के बाद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत के बारे में बात की।

विज्ञापन
'KGF Chapter 2 Raveena Tandon talking about her career said In the beginning i cleaned the vomits from the studio
raveena tandon - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'केजीएफ चैप्टर 2' की सफलता के बाद, इस फिल्म में नजर आने वाले तमाम सितारे काफी खुश हैं और फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे भाग में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी अहम भूमिका में हैं और दोनों की एक्टिंग ने दिल जीत लिया। रवीना टंडन फिल्म में रमिका सेन के किरदार से काफी शानदार लगी हैं। वहीं, अब फिल्म की सफलता के बाद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


रवीना टंडन का इंटरव्यू
रवीना टंडन ने हाल ही में, एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की। इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह करियर के शुरुआत में स्टूडियो की सफाई का काम करती थीं। वह वहां पर बाथरूम साफ करती थीं, जिसमें उन्हें उल्टियां तक साफ करनी पड़ती थी। इसके साथ ही रवीना ने ये भी बताया कि उनकी फिल्मी दुनिया में एंट्री कैसे हुई? 
विज्ञापन


शुरुआत में किया सफाई का काम
रवीना टंडन ने कहा, 'यह बात सच है कि मैंने अपने करियर की शुरुआत स्टूडियो में सफाई का काम करके की है। मेरा काम बाथरूम और स्टूडियो की जमीन से उल्टी साफ करना था। मैंने प्रहलाद कक्कड़ को लगभग 10वीं क्लास से निकलने के बाद ही असिस्ट करना शुरू कर दिया था। उस वक्त मुझे लोग देखकर कहते थे कि तुम कैमरा के पीछे क्या कर रही हो। तुम्हें तो आगे होना चाहिए। उन लोगों को मैं हमेशा यही कहती थी कि नहीं, नहीं, मैं, वो भी एक्ट्रेस? कभी नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बताया डिफॉल्ट
रवीना टंडन ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया वह गलती से इस इंडस्ट्री में आ गई हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मैं तो आज इस इंडस्ट्री में डिफॉल्ट से हूं। मैंने बड़े होते हुए कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी। 


ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री
रवीना टंडन ने आगे कहा, 'प्रहलाद के सेट पर जब भी कोई मॉडल नहीं आती थी तो वह हमेशा मुझे कहते थे और फिर मैं मेकअप करके मॉडल्स की तरह पोज देती थी। एक बार मैंने सोचा कि जब मुझे ये सब करना है तो मैं प्रहलाद के लिए फ्री में बार-बार क्यों करूं। इससे थोड़े पैसे ही कमा लूं। इसके बाद ही मैंने मॉडलिंग शुरू की और फिर मुझे धीरे-धीरे काम मिलने लगा। जब मुझे फिल्में मिलने लगी थीं, तब मुझे एक्टिंग नहीं आती थी लेकिन मैंने सब कुछ सीखा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed