फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kgf and kgf chapter 2 fame actor mohan juneja passed away breathed his last at hospital

दुखद: 'केजीएफ' फेम इस अभिनेता का हुआ निधन, 100 से ज्यादा साउथ फिल्मों में किया अभिनय

Sat, 07 May 2022 02:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 07 May 2022 02:10 PM IST
सार

एक्टर और कॉमेडियन मोहन जुनेजा का निधन हो गया है। अभिनेता फिल्म 'केजीएफ' के दोनों पार्ट में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Kgf and kgf chapter 2 fame actor mohan juneja passed away breathed his last at hospital
kgf actor mohan juneja - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'केजीएफ चैप्टर 2' के फैंस ने इस फिल्म के कलाकारों को भी काफी पसंद किया है लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इस फिल्म में नजर आ चुके अभिनेता मोहन जुनेजा ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने आज यानी 7 मई को अंतिम सांस ली, जिसके बाद अभिनेता के घर में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मोहन जुनेजा एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन शनिवार सुबह अभिनेता ने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। अचानक सामने आई उनके निधन की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। खबरों के मुताबिक, अभिनेता का अंतिम संस्कार आज ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'केजीएफ' में आए नजर
मोहन जुनेजा के करियर की बात करें तो अभिनेता फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन हिंदी पट्टी के दर्शक उन्हें फिल्म 'केजीएफ' के लिए जानते हैं। मोहन जुनेजा 'केजीएफ' के दोनों पार्ट में नजर आए हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने पत्रकार आनंदी के इनफॉर्मर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।   

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम
एक्टर मोहन जुनेजा साउथ इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। उन्हें फिल्म 'चेलता' के लिए भी जाना चाहता है। इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के बीच अच्छी खासी पहचान दिलाई। मोहन जुनेजा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषाओं में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed