फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari 2 Teaser released akshay kumar r madhavan ananya panday film story based on jallianwala bagh case

Kesari 2 Teaser: दर्द भरी चीखें सुन कांप जाएगी रूह, जलियांवाला बाग कांड की खौफनाक दास्तां बयां करेगी 'केसरी 2'

Mon, 24 Mar 2025 11:35 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Mar 2025 11:35 AM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' का टीजर आज सोमवार को रिलीज किया गया। इसमें नरसंहार के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है।
 

विज्ञापन
Kesari 2 Teaser released akshay kumar r madhavan ananya panday film story based on jallianwala bagh case
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar

विस्तार

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' का टीजर निर्माताओं ने आज सोमवार को टीजर जारी किया, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। टीजर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन


फिल्म का टीजर
फिल्म का टीजर एक मिनट 29 सेकंड का है, जिसके शुरुआती 30 सेकंड का वीडियो ने दर्शकों का दिल दहला दिया। वीडियो की शुरुआत दर्द भरी चीखों से होती है, जिसमे कोई दृश्य नहीं है और ना ही कोई शीर्षक, बस केवल लोगों की चीखने और रोने की आवाजें सुनाई दे रही है, जिसे सुन जलियांवाला बाग हत्याकांड का मंजर याद आते ही दर्शकों की रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर में जोड़ा गया डिस्क्लेमर
क्लिप की शुरुआत पीड़ितों और शोकाकुल परिवारों की करुण चीखों से होती है, जिसमें "कृपया रुकें, भगवान के लिए," "उन्हें गोली मार दें," और "दरवाजे बंद हैं" जैसे वाक्य सुनाई दे रहे हैं।  टीजर भी एक डिस्क्लेमर के साथ शुरू होता है, "ये दृश्य दिखाने के लिए बहुत भयानक हैं।'

विज्ञापन

फिल्म में अक्षय का किरदार
अक्षय कुमार ने सर सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो एक निडर वकील हैं, जिन्होंने इस ट्रेजेडी के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लिया था। टीजर को और भी दमदार बनाने के लिए एक दमदार वॉयस ओवर भी है, जिसमें कहा गया, 'यह मत भूलो कि तुम अभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम हो।'
Kunal Kamra Row: विवादों में कुणाल कामरा; एफआईआर के बीच 'एक्स' पर किया पोस्ट, हाथ में संविधान लिए फोटो साझा क

फिल्म के कलाकार
पुष्पा पलात और रघु पलात की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित 'केसरी चैप्टर 2' धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sikandar Trailer: 'सिकंदर' के ट्रेलर ने शाहरुख की 'जवान' को इस मामले में छोड़ा पीछे, इंटरनेट पर छाए सलमान 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed