Actress assault case: अभिनेता दिलीप को केरल उच्च न्यायालय से राहत, 18 जनवरी तक नहीं होगी गिरफ्तारी
कोर्ट ने अब 18 जनवरी तक दिलीप की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है। एक्टर के खिलाफ साजिश रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि केरल उच्च न्यायालय से दिलीप को कुछ दिनों की राहत मिल गई गई है। कोर्ट ने अब 18 जनवरी तक दिलीप की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
2017 में एक अभिनेत्री ने दिलीप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वह कई हफ्तों से न्यायिक हिरासत में थे। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे। साथ ही जांच अधिकारियों को धमकी भी दी थी।
Kerala High Court restrains police from arresting actor Dileep till Tuesday (January 18) for allegedly threatening officials probing 'actress assault case'
विज्ञापन विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/qb15C9ndmJ— ANI (@ANI) January 14, 2022
बालाचंद्र कुमार ने किया ये खुलासा
हाल ही में, बालाचंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुद को एक्टर दिलीप का करीबी दोस्त बताया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि दिलीप आरोपी नंबर वन है और वह एक्ट्रेस को अच्छी तरह जानते थे। उन्होने ये भी दावा किया कि दिसंबर 2017 में दिलीप और उसके वकील जज के कक्ष में गए थे और उससे पहले ही इन लोगों के पास क्लिप थी जिसमें यौन उत्पीड़न की तस्वीरें थीं।
अभिनेत्री ने सीएम से लगाई मदद की गुहार
बालाचंद्र कुमार के इस खुलासे के बाद ही पीड़ित अभिनेत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने न्याय की मांग की है। इस पत्र में एक्ट्रेस ने अपने दुख को व्यक्त करते हुए सीएम से मदद की मांग की है और लिखा कि इन आरोपों की जांच की जरूरत है। मैं न्याय चाहती हूं।