KBC 15: केबीसी के मंच पर पहुंचे कॉमेडियन जाकिर खान, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर सुनाई दिल छू लेने वाली शायरी
अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस दौरान शो काफी मजेदार फेज पर चल रहा है और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस दौरान शो काफी मजेदार फेज पर चल रहा है और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। वहीं आने वाले हफ्ते में शो हंसी और ज्ञान का मिक्स्चर लाने के लिए तैयार है, क्योंकि दो बेहद फेमस मेहमान शो में आएंगे। आज रात के एपिसोड में खान सर और जाकिर खान शो में आने वाले हैं। इसी सिलसिले में कलर्स टीवी द्वारा एक प्रोमो जारी किया गया है जिसमें शो होस्ट अमिताभ बच्चन, जाकिर से कविता सुनाने के लिए कहते हैं जिसे सुन सबकी आंखे नम हो जाती हैं।
प्रोमो वीडियो में कॉमेडियन जाकिर खान अमिताभ बच्चन की एक रिक्वेस्ट पर सभी माताओं को एक शायरी डेडिकेट करते हुए दिखाई देते हैं। अमित जी कहते हैं, 'हमारे लिए अगर आप छोटा सा परफॉर्मेंस कर दें तो...बड़ी कृपा होगी।' जाकिर कहते हैं, 'कि खोया मैं जिस भी राह, वो मंजिल पर जा खुली ...दी रुसवइयां मैंने, पर मोहब्बत मुझे मिली...और बद्दुआ ने जब-जब काटा है मेरा रास्ता...मुझसे भी पहले मेरी मां की दुआएं निकलीं।'
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
यह भी पढ़ें: एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी उस्ताद हैं ये फिल्मी सितारे, माधुरी से श्रद्धा तक कई बड़े नाम हैं शामिल
आपको बता दें कि जाकिर की असली पहचान स्टैंड-अप कॉमेडी की वजह से है। वह देश सहित विदेशों में भी कई शोज कर चुके हैं। दूसरे देशों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जब भी वह किसी अन्य देश में शो करते हैं तो शो की टिकट तुरंत बिक जाती हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। अब तक वह दो वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अमेजन प्राइम पर उनकी वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' काफी हिट हुई थी।
यह भी पढ़ें: बीच समंदर मुख्य कलाकारों को छोड़ आए निर्देशक, अनजान लोगों की मदद से फिर ऐसे पहुंचे किनारे