फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina kaif Upset with Sidharth's Statement

कैटरीना कैफ की उम्र पर इस हीरो ने दिया बड़ा बयान

Wed, 05 Aug 2015 01:01 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif Upset with Sidharth's Statement

किसी भी हीरोइन को वह हीरो कैसे पसंद आ सकता है तो उसकी उम्र को लेकर बात करे। वह भी तब जब हीरो की उम्र हीरोइन से छोटी हो। इन दिनों कैटरीना कैफ की नजरों में ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा खलनायक बने हुए हैं।

विज्ञापन


फिल्म एक विलेन के इस हीरो को निर्देशक नित्या मेहरा की फिल्म में कैटरीना के अपोजिट रोल मिला है। फिल्म एक लव स्टोरी है। लेकिन कैटरीना अपने हीरो से नाराज बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों सिद्धार्थ ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि मैं तो कैटरीना की फिल्में अपने कॉलेज के जमाने से देख रहा हूं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई की पर्दे पर वह कैटरीना से छोटे नहीं दिखेंगे। इसका मतलब साफ है कि कैटरीना के आगे सिद्धार्थ खुद को ‘बच्चा’ बता रहे हैं। इससे वह कैटरीना की उम्र की तरफ भी संकेत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बचकानी बात कैसे कर रहा है मेरा 'हीरो'

katrina kaif Upset with Sidharth's Statement

जब से कैटरीना ने इंटरव्यू पढ़ा है वह सिद्धार्थ से नाराज हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका हीरो बनने वाला यह ऐक्टर इतनी ‘बचकानी’ बात करेगा। उल्लेखनीय है कि इन दिनों यह नया चलन है, जिसमें निर्देशक अनोखी जोड़ियां पर्दे पर
उतारने के चक्कर में ज्यादा उम्र के हीरोइनें और कम उम्र के हीरो ले रहे हैं।

हाल में आर.बाल्कि की एक फिल्म की घोषणा हुई है, जिसमें करीना कपूर और अर्जुन कपूर दिखेंगे। पिछले सालप्रियंका चोपड़ा गुंडे में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के अपोजिट थीं। तब भी हीरो-हीरोइनों की उम्र पर हुए सवालों से प्रियंका मीडिया से नाराज हो गई थीं।

कैटरीना खुद फिल्म फितूर में अपने से कहीं जूनियर आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट काम कर रही हैं। जानकारों के मुताबिक अब अगर सिद्धार्थ ने ऐसे ट्रेंड को ना समझते हुए मूर्खतापूर्ण बात की है तो कैटरीना का गुस्सा होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed