'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना का होगा ये लुक, कैमियो की बात गलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में कैटरीना कैफ के रोल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फिल्म की टीम ने कहा है कि कैटरीना का फिल्म में कैमियो नहीं बल्कि बड़ा रोल होगा।
इस फिल्म में कैटरीना के अलावा आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख लीड रोल में दिखेंगी।
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म में कैटरीना कैमियो करती नजर आएंगी। लेकिन फिल्म की टीम ने इस खबर को गलत बताया है। फिलहाल आमिर खान और फातिमा सना शेख माल्टा में शूटिंग में व्यस्त हैं।
हाल ही में कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें माल्टा की हैं। कैटरीना की इन तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद फिल्म में उनका लुक कुछ इसी तरह का होगा।
Me and the deep blue sea ... #malta #thugsofhindostan #shootlife
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, "फिल्म एक बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है। इसमें 18वीं सदी में इस्तेमाल होने वाले जहाज की तरह ही जहाज यूज किए जाएंगे। इसे बनाने के लिए हमारी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।"