{"_id":"cbf22a68-2ef6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"katrina-choosy-with-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कटरीना भी हो गई हैं चूजी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कटरीना भी हो गई हैं चूजी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 01:03 PM IST
विज्ञापन
लगता है इन दिनों कैटरीना कैफ रनबीर कपूर से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं। तभी तो उन्होंने ने भी यह कहना शुरू कर दिया है की वे अब अपनी फिल्मों को लेकर चूजी हो गई हैं। कैट कहती हैं कि जो भी फिल्म ऑफर हो, जरूरी नहीं वह उससे हाँ ही कह दें। वे कहती हैं कि प्रियंका से पहले यशराज बैनर की फिल्म 'गुंडे' उन्हें ऑफर हुई थी लेकिन उस फिल्म से ज्यादा उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' की हिंदी रीमेक का ऑफर उन्हें अपील कर गया सो उन्होंने रितिक स्टारर 'नाइट एंड डे' को अपनी डेट्स दे दीं।
विज्ञापन
कटरीना यह भी कहती हैं कि वह जिस फिल्म को न कह देती हैं उसके बारे में सोचती नहीं है। जो फिल्में उनके पास हैं वे उनमें खुश हैं। वे इस बात को जानना भी नहीं चाहती की किस अभिनेत्री को उस फिल्म के लिए लिया गया है या नहीं।
विज्ञापन
कटरीना बताती हैं की फ़िलहाल उन्हें अपनी फिल्म 'जब तक है जान' के रिस्पॉन्स का इंतजार है। उसके बाद वे धूम थ्री की शूटिंग में मशरूफ हो जाएँगी। वैसे यशराज बैनर की 'गुंडे' में प्रियंका के अलावा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका है, इस फिल्म का निर्देशन 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' फेम अली जफ़र कर रहे हैं। यह फिल्म दिसंबर माह में शूटिंग फ्लोर पर जाएगी।
विज्ञापन